Last Updated:
Hidden Dangers of Chia Seeds: चिया सीड्स को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है, लेकिन ये बीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं हैं. दिल्ली की मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुष्या भाटिया के अनुसार जिन लोगों को पेट की समस्या, लो ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी या एलर्जी की समस्या है, वे चिया सीड्स का सेवन न करें.
Chia Seeds Side Effect: सेहत के लिए चिया सीड्स (Chia Seeds) को सुपरफूड माना जाता है. इन बीजों में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं. बड़ी संख्या में लोग रोज रात को चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रख देते हैं और सुबह उठकर इनका सेवन करते हैं. अक्सर इन बीजों को सभी के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सभी लोगों को चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. कुछ लोगों के लिए ये बीज नुकसानदायक भी हो सकते हैं. अगर इनका सेवन सही तरीके से न किया जाए, तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. चलिए जानते हैं कि किन लोगों को चिया सीड्स खाने में सावधानी बरतनी चाहिए.
दिल्ली के सरीन स्किन क्लीनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुष्या भाटिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया है कि किन लोगों के लिए चिया सीड्स का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार अगर किसी को पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे- गैस, सूजन या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम है, तो चिया सीड्स से उनकी समस्या बढ़ सकती है. पानी में भिगोने पर चिया सीड्स अपने वजन से लगभग 10 गुना तक फूल जाते हैं. यही कारण है कि इन्हें बिना भिगोए खाने से पेट में भारीपन, ऐंठन या गैस बन सकती है. ऐसे लोगों को शुरुआत में केवल आधा चम्मच चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए और धीरे-धीरे मात्रा बढ़ानी चाहिए.
View this post on Instagram