महू में घर की गैलरी के कांच टूटे: मकान मालिक ने गोली चलने की आशंका जताई, दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची – Mhow News


महू के पत्ती बाजार में मंगलवार देर रात एक घर की दो गैलरी के कांच फोड़ने की घटना सामने आई। मकान मालिक ने एयर गन से फायर कर कांच तोड़ने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पत्ती बाजार निवासी संतोष कुमार चौहान के घर पर गैलरी के कांच टूटे पाए गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें परिजनों ने एयर गन से गोली चलाकर कांच फोड़ने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और थाने भी गए। सूचना पर एएसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीओपी ललित सिकरवार, महू टीआई राहुल शर्मा, किशनगंज टीआई कुलदीप खत्री, बड़गोंदा टीआई प्रकाश वास्कले सहित महू, किशनगंज और बड़गोंदा का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की एएसपी द्विवेदी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि फरियादी ने गोली चलने की बात कही है, जिसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *