Last Updated:
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर कस्बे की रहने वाली वर्षा कुशवाह पेपर देने सेंटर पहुंची थी. इस दौरान वह अचानक बेहोश हो गई. शिक्षकों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वर्षा कुशवाह बेहोश होकर गिर गई थी.
मुरैना/धार. मध्य प्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा की 10वीं का पेपर देते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ी. शिक्षक उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. घटना जिले के बानमोर के पंडित नेहरू कॉलेज भाग-2 एग्जाम सेंटर की है. मंगलवार को 10वीं के गणित विषय का पेपर था. एग्जाम खत्म होने के बाद जब स्टूडेंट्स आंसर शीट जमा कर रहे थे कि तभी छात्रा बेहोश होकर गिर गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वजह साफ हो पाएगी.
वर्षा बिल्कुल स्वस्थ थी: चाचा
छात्रा की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह साफ हो पाएगी. वहीं मृतका के चाचा अवधेश कुशवाह ने बताया कि वर्षा स्वस्थ थी. उसे कोई बीमारी नहीं थी. बीते दिन वह घर से नाश्ता करके अच्छी-भली पेपर देने गई थी. पता नहीं ऐसा क्या हुआ, जिससे उसकी अचानक मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वहीं धार जिले के पीथमपुर सेक्टर एक के बोर्ड परीक्षा केंद्र में तब हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग छात्रा ने सेंटर में ही बच्चे को जन्म दे दिया. नाबालिग छात्रा हाउसिंग बोर्ड स्थित एक हायर सेकंडरी स्कूल में 10वीं का गणित का पेपर देने पहुंची थी. पेपर के समय उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने एग्जाम सेंटर में ही बच्चे को जन्म दे दिया. बीते दिन 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर था. एग्जाम सुबह 9 बजे शुरू हुआ. नाबालिग छात्रा तय समय पर पेपर देने पहुंच गई थी.
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
करीब 10 बजे उसे पेट में तेज दर्द शुरू हुआ, तो वह वॉशरूम चली गई. उसकी हालत गंभीर जानते हुए स्कूल प्रबंधन ने फौरन स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी वर्कर्स को बुलाया. उन्होंने बताया कि नाबालिग को प्रसव पीड़ा हो रही है. जिसके बाद छात्रा का सुरक्षित प्रसव कराया गया. उसने एक पुत्र को जन्म दिया है. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस अफसर चांदनी सिंगारे ने इस बारे में कहा कि नाबालिग 16 साल और तीन महीने की है. वह साल 2017 से पीथमपुर क्षेत्र में रह रही है. उसने पुलिस को बताया कि मई 2024 में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान इंदौर के कान्हा से हुई थी. आरोप है कि कान्हा ने उसे बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह प्रेगनेंट हो गई. बताया जा रहा है कि लड़की की किसी और से सगाई हो गई थी. वहीं उसने लंबे समय तक गर्भावस्था की जानकारी अपने परिजनों से छिपाए रखी. जब परिजनों को शक हुआ, तो छात्रा ने कहा कि यह बच्चा उसके मंगेतर का है. इस तरह उसने अपने परिवार को गुमराह किया. पुलिस ने आरोपी कान्हा के खिलाफ जीरो FIR कर प्रकरण थाना बेटमा जिला इंदौर को भेज दिया है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
.