Satna: कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर में युवती ने खुद को मारी गोली, हाल ही में तय हुई थी शादी

MP Crime: मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थानांतर्गत चौबेपुर में मंगलवार को एक युवती ने पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी के घर में खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि मृतका सुमन की शादी हाल ही में तय हुई थी और वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।

By Mohan Kumar

Publish Date: Tue, 29 Jul 2025 09:48:06 PM (IST)

Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 10:01:44 PM (IST)

मृत युवती की शोकाकुल मां को सहारा देते परिजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थानांतर्गत चौबेपुर में मंगलवार को एक युवती ने पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी के घर में खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती ने पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को दाहिनी कनपटी में गोली मारी। पुलिस के अनुसार सुमन निषाद (19) पुत्री स्वर्गीय अर्जुन निषाद निवासी कटरा गुदर, थाना कोतवाली कर्वी, जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश अपनी मां के साथ विधायक के घर में काम करती थी।

युवती ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

उसने विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

हाल ही हुई थी सुमन की शादी तय

बताया जा रहा है कि मृतका सुमन की शादी हाल ही में तय हुई थी। वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। युवती के पिता की पूर्व में करंट लगने से मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह अपनी विधवा मां के साथ पूर्व विधायक के घर में घरेलू कार्य करती थी।

मृतका हमारे यहां वर्षों से काम कर रही थी। उसे पता था कि कौन सा सामान कहां रहता है। पिस्टल लाइसेंसी है। बाकी पुलिस घटना की जांच कर रही है। – नीलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *