कुकर में बिना तेल के बन गई फूली-फूली पूरियां, लड़की ने लाइव करके दिखाया, फिर…

Last Updated:

कुकर में बिना तेल के फूली-फूली पूरी बनाने का दावा करने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लेकिन जैसे ही लोगों ने इसे गौर से देखा, इसकी सच्चाई पर सवाल उठने लगे. यूजर्स ने साइंस के आधार पर फेक बताया. कई लोगों ने लिखा कि “पागल मत बनाओ.”

ख़बरें फटाफट

Zoom

कुकर में गुब्बारे जैसी फूली-फूली पूरी. (Photo- chamchakirasoi1999/Instagram)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अब कड़ाही में नहीं, बल्कि कुकर में बिना तेल के भी गुब्बारे जैसी फूली-फूली पूरी बनाई जा सकती है. वीडियो में एक महिला कुकर के अंदर हल्का सा तेल स्प्रे करती है और फिर 4-5 पूरियां डालकर उसका ढक्कन बंद कर देती है. कुछ देर बाद जब कुकर खोला जाता है, तो उसमें से पूरी तरह फूली हुई पूरियां निकलती दिखती हैं. इस हैक को देखकर कई लोग हैरान रह गए और इसे एक नया कुकिंग ट्रिक बताने लगे.

लेकिन जैसे-जैसे यह वीडियो लोगों तक पहुंची, वैसे-वैसे इसकी सच्चाई पर सवाल उठने लगे. दरअसल, कुकिंग के बेसिक साइंस के अनुसार पूरी को फूलने के लिए तेज गर्म तेल में डीप फ्राई करना जरूरी होता है. गर्म तेल के संपर्क में आते ही पूरी की सतह तुरंत पकती है और अंदर भाप बनने लगती है, जिससे वह फूल जाती है. कुकर में बिना तेल के इस तरह पूरी का फूलना लगभग नामुमकिन माना जाता है.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *