ब्लेड से हमला करने वाले साइको किलर का खेल खत्म! पुलिस अफसर का 10 साल पुराना अधूरा काम पूरा

Last Updated:

भोपाल में साइको किलर की दहशत फैला रखी थी. आरोपी ब्लेड से हमला कर चार लड़कियों को निशाना बना चुका था. उसे पकड़ना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था. लोग उसके खौफ में थे. लेकिन फिर एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी की मेहनत सफल हुई और यह किलर पकड़ा गया है.

Zoom

सांकेतिक तस्वीर

आचार्य शिवकांत/भोपाल
Psycho Killer in Bhopal:
मध्य प्रदेश की राजधानी के पिपलानी और अयोध्या नगर थाने में दहशत का पर्याय बना साइको आखिरकार अब पुलिस गिरफ्त में आ चुका है और उसकी गिरफ्तारी के साथ ही एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी का 10 साल पुराना अधूरा काम भी पूरा हो गया है, जिसकी टीस 10 साल तक उन्हें चुभती रही. साइको किलर ने रात के समय ही घटनाएं की थीं. इसके अलावा वह घर से अकेली निकली हुई लड़कियों को टारगेट करता था. उसके लगातार हमलों ने पुलिस ने गश्त बढ़ा दी थी.

प्रेमिका के धोखा देने का बाद बना साइको
राजधानी भोपाल का साइको किलर 2014 में अपनी प्रेमिका के धोखा दिए जाने से इतना सदमे में चला गया था कि उसने हर राह चलती लड़की में अपनी प्रेमिका को देखा और उससे बदला लेने के लिए उन पर ब्लेड से हमला कर दिया. सागर में भी 5 मासूम को जख्मी कर फरार हो गया. उस समय वहां पर पुलिस कप्तान के तौर पर गौतम सोलंकी थे, जिनके सामने इसे पकड़ने का चैलेंज आया था लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी आरोपी उनकी गिरफ्त से बाहर रहा और तभी बीच में गौतम सोलंकी का अलग-अलग जगह पर ट्रांसफर होता रहा.

रंग लाई गौतम सोलंकी की मेहनत
वक्त बदला और गौतम सोलंकी दोबारा राजधानी भोपाल में आए. फिर साइको का आतंक उनकी नजर में आया तब उन्होंने चैलेंज को एक्सेप्ट किया और आखिरकार एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. यह वही साइको है जिसने भोपाल की चार मासूमों को अपना शिकार बनाया और 2014 में भी पांच लड़कियों को घायल कर चुका है उसकी गिरफ्तारी के साथ ही गौतम सोलंकी का वह अधूरा चैलेंज पूरा हो गया, जिसे वह 2014 में नहीं कर पाए थे.

homemadhya-pradesh

साइको किलर का खेल खत्म! पुलिस अफसर का 10 साल पुराना अधूरा काम हुआ पूरा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *