KBC की हॉट सीट पर पहुंचे इंदौर के आसिफ, कहानी सुन बिग बी हो गए भावुक, इस दिन टेलीकास्ट होगा एपिसोड

Last Updated:

Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति में इंदौर के आसिफ अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे. आसिफ के साथ उनकी दो बेटियां भी मौजूद रहेंगी. बेटियों के लिए पिता के संघर्ष की कहानी ने बिग बी को भी भावुक कर दिया है. एपिसोड आने से पहले ही आसिफ सुर्खियां बटोर रहे हैं.

पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने नए सीजन के साथ लौट आया है. साथ ही शो के होस्ट और सबके चहेते अमिताभ बच्चन भी दर्शकों के बीच अपनी खास मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.

KBC emotional story, आसिफ इंदौर KBC story, KBC contestant 2025, local18, Indore letest news, Madhya Pradesh hindi news

11 अगस्त 2025 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर इसका प्रसारण हो रहा है. शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे आता है और हर एपिसोड में एक नई कहानी और नए चेहरे नजर आते हैं.

KBC emotional story, आसिफ इंदौर KBC story, KBC contestant 2025, local18, Indore letest news, Madhya Pradesh hindi news

वहीं, 5 सितंबर को आने वाले एपिसोड में मध्य प्रदेश के इंदौर के चंदन नगर, स्कीम 71 निवासी आसिफ हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे नजर आएंगे. आसिफ का यह सफर न केवल ज्ञान का इम्तिहान है, बल्कि संघर्ष और उम्मीदों से भरी उनकी जिंदगी की झलक भी पेश करता है.

KBC emotional story, आसिफ इंदौर KBC story, KBC contestant 2025, local18, Indore letest news, Madhya Pradesh hindi news

आसिफ पेशे से कंस्ट्रक्शन साइट पर लेबर का काम करते हैं. वे बीम और कॉलम बनाने का काम करते हैं, जिसमें उन्हें कई बार गहरे गड्ढों में उतरना पड़ता है और कभी ऊंचाई पर चढ़कर जोखिम उठाना पड़ता है. शो के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं.

KBC emotional story, आसिफ इंदौर KBC story, KBC contestant 2025, local18, Indore letest news, Madhya Pradesh hindi news

उन्होंने बिग बी (अमिताभ बच्चन) से बातचीत में कहा, मेरी तीनों बेटियां मेरी आन, बान, शान और गर्व हैं. मैं जितना रिस्क लेता हूं, इन्हीं के लिए लेता हूं. इस भावुक जवाब ने न केवल अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया, बल्कि स्टूडियो में मौजूद हर शख्स की तालियां भी बटोरीं.

KBC emotional story, आसिफ इंदौर KBC story, KBC contestant 2025, local18, Indore letest news, Madhya Pradesh hindi news

शो में आसिफ की दो बेटियां भी मौजूद थीं. उन्होंने बताया, उनके पापा हमेशा उनके लिए सबकुछ करते हैं, लेकिन खुद के लिए कुछ नहीं खरीदते. इस पर अमिताभ बच्चन ने भी उनकी बातों को गौर से सुना और आसिफ की भावनाओं की सराहना की.

KBC emotional story, आसिफ इंदौर KBC story, KBC contestant 2025, local18, Indore letest news, Madhya Pradesh hindi news

सबसे भावुक पल तब आया, जब आसिफ ने अपनी सबसे छोटी बच्ची का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक साल की है और उसकी मासूम मुस्कान ही उनकी थकान मिटा देती है. बिग बी इस बात पर काफी भावुक हुए और उन्होंने आसिफ की हिम्मत और मेहनत को सलाम किया.

KBC hot seat contestant, कौन बनेगा करोड़पति, KBC emotional story, आसिफ इंदौर KBC story, KBC contestant 2025, local18, Indore letest news, Madhya Pradesh hindi news

इस एपिसोड के प्रसारण से पहले ही आसिफ की कहानी चर्चा में है. दर्शक उनके संघर्ष और समर्पण की दास्तान देखने के लिए उत्सुक हैं. शुक्रवार 5 सितंबर 2025 को आसिफ के साथ रिकॉर्ड एपिसोड का प्रसारण रात 9 बजे होगा.

homemadhya-pradesh

KBC की हॉट सीट पर पहुंचे इंदौर के आसिफ, कहानी सुन बिग बी हो गए भावुक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *