गाजर से लेकर अदरक छिलने की सबसे आसान टिप्स, चुटकियों में बन जाएगी सब्जी

Last Updated:

महिलाएं अक्सर घर में खाना बनाते समय यह जरूर सोचती है कि उन्हें एक ऐसी आसान टिप्स मिल जाए, जिससे वह मिनटों में अपनी सब्जी को छील लें.आज हम आपको गाजर, प्याज आलू और छिलके वाली तमाम सब्जी को छीलने की आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपनी सब्जियों को छील लेंगे और खाना बनाने में भी आपके समय की बचत होगी.

महिलाएं अक्सर घर में खाना बनाते समय यह जरूर सोचती है कि उन्हें एक ऐसी आसान टिप्स मिल जाए, जिससे वह मिनटों में अपनी सब्जी को छील लें. आज हम आपको गाजर, प्याज आलू और छिलके वाली तमाम सब्जी को छीलने की आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपनी सब्जियों को छील लेंगे और खाना बनाने में भी आपके समय की बचत होगी. चलिए जानते हैं वह टिप्स.

लोकल 18

गाजर जल्दी और साफ छीलने की टिप्स: गाजर जरूरत अनुसार लें और उसके बाद एक छिलनी या चाकू लें. फिर आपको एक कटोरी पानी लेना है. उसके बाद गाजर को पहले पानी से अच्छे से धो लें और फिर ऊपर-नीचे का सिरा काट दें. छिलनी से हल्के हाथ से छीलें, फिर पतली परत ही निकालें. आपको छीलने के बाद फिर पानी से धो लें.

लोकल 18

प्याज छीलने में आँसू न आए टिप्स: आपको अपने खाने की जरूरत के हिसाब से प्याज लेना है ओर उसके साथ ही एक कटोरी पानी और चाकू रख लेना है. जिसके बाद प्याज को 10 मिनट पानी में रखें और उसे छीलते समय चाकू गीला रखें. जब प्याज का ऊपरी और निचला हिस्सा काटें, तो उसका छिलका आसानी से निकल जाएगा. इस टिप्स से आपकी आंखों में जलन भी नहीं होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोकल 18

आलू छीलने की आसान टिप्स: सबसे पहले आलू जरूरत अनुसार लें और फिर एक चाकू ओर एक कटोरी पानी लें. अब आलू धोकर 5 मिनट पानी में भिगों दें, इससे मिट्टी नरम हो जाती है और फिर इन्हें छीलना आसान होता है ओर हाथ भी कम फिसलते हैं.

लोकल 18

लौकी / तोरी छीलने की टिप्स: आपको एक या फिर जरूरत के हिसाब से लौकी या तोरी लेनी है, उसके साथ ही एक छिलनी भी ले लेनी है. उसके बाद लौकी को पहले पोंछकर सुखा लें और फिर ऊपर की मोटी परत ही निकालें. इस दौरान इसे ज्यादा गहराई से न छीलें, क्योंकि इससे सब्जी ज्यादा खराब नहीं होती हैं.

लोकल 18

लहसुन छीलने की झटपट टिप्स: आपको लहसुन की कलियाँ जरूरत अनुसार लेनी है और उसे एक। कटोरी गर्म पानी में डाल लेना हैं. लहसुन को 5 मिनट गर्म पानी में डालें, फिर उसका छिलका अपने आप ढीला हो जाएगा. उसके बाद हाथ से आसानी से आप उसे निकाल सकते है, जिससे आपके समय की भी बचत होगी.

लोकल 18

अदरक छीलने की सही टिप्स: एक टुकड़ा अदरक या फिर जरूरत अनुसार लें. उसके बाद एक चम्मच लेकर अदरक को अच्छे से धोकर साफ करें. आपको अब अदरक को चाकू की जगह चम्मच से छीलना है, उसके बाद सिर्फ ऊपर की पतली परत निकलेगी. अदरक ज्यादा बर्बाद नहीं होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गाजर से लेकर अदरक छिलने की सबसे आसान टिप्स, चुटकियों में बन जाएगी सब्जी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *