230KMPH की रफ्तार से आ रही तबाही, सब घरों में छुप जाओ… तूफान ने फुला दी सबकी सांस

Last Updated:

Hurricane Melissa: ‘मेलिसा’ में फिलहाल 230 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं लेकिन इसकी गति बेहद धीमी यानि सिर्फ 8 किलोमीटर प्रति घंटा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यही बात इस तूफान को और अधिक खतरनाक बना रही है. धीमी

तेजी से बढ़ रहा हरीकेन मेलिसा. (AI Generated)

Hurricane Melissa: अटलांटिक महासागर में उठे तूफान मेलिसा ने अब विकराल रूप ले लिया है. अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक यह तूफान पहले से ही कैटेगरी-4 में पहुंच चुका है और जल्द ही यह कैटेगरी-5 यानि सबसे खतरनाक स्तर का तूफान बन सकता है. यह तूफान इस समय जमैका और कैरेबियाई द्वीपों की ओर तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को जमैका में मौसम की स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी और अगले 24 घंटों में इसके सीधे तौर पर टकराने की संभावना जताई गई है.

‘मेलिसा’ में फिलहाल 230 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं लेकिन इसकी गति बेहद धीमी यानि सिर्फ 8 किलोमीटर प्रति घंटा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यही बात इस तूफान को और अधिक खतरनाक बना रही है. धीमी गति का मतलब है कि प्रभावित इलाकों में लंबे समय तक भीषण हवाएं, भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थितियां बनी रहेगी. NHC के उप निदेशक जैमी रोम ने चेतावनी दी कि अगर आप अभी तक सुरक्षित जगह पर नहीं पहुंचे हैं तो तुरंत पहुंच जाइए. आने वाले घंटों में हालात बेहद खराब हो जाएंगे और यह तूफान कई दिनों तक तबाही मचा सकता है.

तूफान से मचा हाहाकार

अब तक हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक में चार लोगों की मौत हो चुकी है. हैती में तीन और डोमिनिकन रिपब्लिक में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है, इसके अलावा एक 13 साल का बच्चा लापता है. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक तूफान के बाहरी छोर से भारी बारिश और भूस्खलन शुरू हो चुके हैं. कई नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. डोमिनिकन रिपब्लिक ने 31 में से 9 प्रांतों को रेड अलर्ट पर रखा है, जबकि जमैका में बड़े पैमाने पर लोगों को तटीय इलाकों से हटाया जा रहा है.

धुआंधार बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक जमैका, हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक के कुछ हिस्सों में 40 इंच यानि करीब 1 मीटर तक बारिश हो सकती है. इससे फ्लैश फ्लड और भारी भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है. बारिश इतनी ज्यादा होगी कि कैटास्ट्रॉफिक इवेंट यानि विनाशकारी घटना हो सकती है. सुबह-सुबह ‘मेलिसा’ किंग्सटन से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था. इसके बाद ये पूर्वी क्यूबा की ओर बढ़ेगा और मंगलवार रात तक वहां लैंडफॉल करने की संभावना है. यह इस साल के अटलांटिक हरिकेन सीजन का 13वां नामित तूफान है. इससे पहले जुलाई, 2024 में आया हरिकेन बेरिल भी जमैका पर असर डाल सकता है.

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

230KMPH की रफ्तार से आ रही तबाही, सब घरों में छुप जाओ… तूफान ने डराया

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *