रात 10 बजे तक खुला रहेगा रेडिमेड बाजार: ग्राहकों को सुविधा देने के उद्देश्य से इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन का फैसला – Indore News

इंदौर का राजबाड़ा बाजार। -फाइल फोटो

राजबाड़ा इलाके में अब ग्राहक रात 10 बजे तक खरीददारी कर सकेंगे। आगामी त्योहार और ग्राहकों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह फैसला इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने लिया है। रात 10 बजे तक मार्केट खुला रहने से ग्राहकों को भी आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।

.

राजबाड़ा क्षेत्र में ग्राहक ज्यादा से ज्यादा आए इस दिशा में इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि अब बाजार रात 10बजे तक खुला रहेगा। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन सचिव महेश गौर ने बताया कि दिन में आम मध्यमवर्गीय नौकरी पेशा वाले ग्राहक टू व्हीलर से भी राजबाड़ा की ओर आने से बचते हैं, जिससे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सत्य है कि यहां ट्रैफिक का दबाव और सड़क फुटपाथ कब्जे, ई रिक्शा अवैध पार्किंग जैसी समस्याओं की वजह से दुकानदारों तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्राहकों को सुविधा सेवा के प्रति हमारा उत्तरदायित्व है, इसलिए सभी व्यवसायिक संस्थान अब ग्राहकों की सेवाओं में 10बजे तक खुला रखेगा।

आगामी सीजन दीपावली और अन्य त्योहारों का है। ऐसे में राजबाड़ा के जबरेश्वर महादेव मंदिर रोड़, गोपाल मंदिर रोड, यशोदा माता मंदिर रोड़ मूलचंद मार्केट, सुभाष चौक इमामबाड़ा वाली रोड की सभी दुकानें एकजुटता से ग्राहक सेवा लक्ष्य के अपना संस्थान सेवाएं सुचारू बनाए रखेगा।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *