क्या कभी आपने लहसुन की चाय पी है. यदि नहीं पी है तो पीना शुरू कर दें. यूपी शाहजहांपुर में कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर की गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि लहसुन में विटामिन बी 3, विटामिन सी, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉलेट और नियासिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इतना ही नहीं लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसकी वजह से इसको रोगाणु नाशक भी कहा जाता है.ऐसे में अगर इसकी चाय बनाकर पी जाए तो इससे कई बीमारियों का जोखि कम हो सकता है. आइए इसके बारे में वीडियों में डॉक्टर से जानते हैं.