इंटरनेट पर वायरल होने की सनक, ‘ग्लैमर क्वीन’ खुद का कराया अपहरण, पति को पिटवाया, सच सामने

Last Updated:

Glamour Influencer News: ब्राजील की मशहूर ग्लैमर इन्फ्लुएंसर मोनिकी फ्रागा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रची थी. इस ड्रामे को असली रंग देने के लिए उसने अपने बेगुनाह पति को किडनैपर्स से पिटवा दिया. पुलिस की ‘स्मोकस्क्रीन ऑफ लाइक्स’ जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी घटना मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए रची गई थी. पति इस साजिश से पूरी तरह अनजान था. अब मोनिकी पर ब्लैकमेलिंग और पुलिस का समय बर्बाद करने के गंभीर आरोप लगे हैं.

Zoom

वायरल होने के लिए इंफ्लूएंसर ने खुद की करवा ली किडनैपिंग. (Credit: Jam Press)

Viral News: ब्राजील की पुलिस ने मंगलवार को तड़के एक छापेमारी कर ग्लैमर इन्फ्लुएंसर मोनिकी फ्रागा को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ खुद और अपने पति का फर्जी अपहरण रचने की साजिश का आरोप लगा है. उन्होंने रातों-रात सुर्खियां बटोरने और अपने फॉलोअर्स की संख्या में भारी इजाफा करने के लिए ऐसी घिनौनी साजिश रची. इस ड्रामे को पूरी तरह से असली और डरावना दिखाने के लिए उसने अपहरणकर्ताओं से अपने बेगुनाह पति को भी बेरहमी से पिटवा दिया. यह कथित अपहरण का मामला पिछले साल अप्रैल का है.

पिछले साल मोनिकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था. वीडियो में उसकी आंखों में आंसू थे. वह रो-रोकर अपने 48 हजार से अधिक फॉलोअर्स को एक बेहद डरावनी कहानी सुना रही थी. उसने दावा किया था कि जब वह और उसका पति लुकास इगारासु स्थित घर के बाहर थे, तभी तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया.

93 लाख फिरौती मांगने का दावा

मोनिकी ने रोते हुए बताया कि अपराधी उसे को छोड़ने के लिए फिरौती बड़ी रकम की फिरौती की मांग कर रहे हैं. बताया कि पैसे न देने की सूरत में टॉर्चर करने की धमकी मिल रही है. उन्होंने वीडियो में बताया कि बदमाशों ने सोने की चेन के लिए उसके पति लुकास की बेरहमी से पिटाई की थी. कपल को कथित तौर पर जंगल वाीले सूनसान इलाके में घसीटकर ले जाया गया. घंटों बंधक बनाकर रखा गया. पैसे मिलने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया. रोते हुए फ्रागा ने कहा, ‘मैंने जंगल में घंटों बिताए. मुझे नहीं पता था कि मैं जिंदा लौटूंगी या नहीं. वहां एक नदी थी, मुझे लगा वे मुझे मारकर उसमें फेंक देंगे. मैं बस अपने बच्चों के बारे में सोच रही थी.’

झूठी कहानी रचने का आरोप

पुलिस ने मोनिकी के झूठे कहानी का भंडाफोड़ किया किया है. डिटेक्टिव क्ले एंडरसन ने बताया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, तब पता चला कि फिरौती के लिए अपहरण कथित पीड़िता और एक अपराधी के बीच रची गई, साजिश थी. पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने के लिए ‘स्मोकस्क्रीन ऑफ लाइक्स’ नामक एक विशाल ऑपरेशन चलाया. इसमें 30 पुलिस अधिकारियों ने अचानक छापेमारी की, दो गिरफ्तारियां कीं और कई संपत्तियों की सघन तलाशी ली.

पति बेचारा पिटता गया

इस ड्रामे का चौंकाने वाला पहलू यह है कि मोनिकी का पति लुकास इस पूरी साजिश से पूरी तरह अनजान था. लुकास का सच में अपहरण हुआ. उसके साथ मारपीट की गई. उसे लूटा गया, उसे तो लग रहा था कि यह सब सच है. जासूस एंडरसन ने बताया कि लुकास को हमेशा यही लगा कि वह अपहरण असली था. इस फर्जी ड्रामे में मोनिकी के अलावा कम से कम तीन और लोग शामिल थे. एक संदिग्ध साथी अन्य अपराधों के लिए पहले से ही जेल की सलाखों के पीछे है. एक अन्य की गिरफ्तारी से पहले ही मौत हो चुकी है. फिरौती की रकम लेने वाले तीसरे आरोपी के घर की तलाशी ली गई है.

ब्लैकमेलिंग का आरोप?

फ्रागा पर ब्लैकमेलिंग, न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने और पुलिस का कीमती समय बर्बाद करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. हालांकि, मोनिकी का अब भी कहना है कि उसका अपहरण सच में हुआ था. उसके वकील अब उसे हिरासत से रिहा कराने और हाउस अरेस्ट की मांग कर रहे हैं, यह दलील देते हुए कि उसके छोटे बच्चे हैं.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *