iPhone 17 Pro का Cosmic Orange रंग हो रहा है Pink, जानिए क्यों Apple का नया फोन बदल रहा है कलर

Last Updated:

Apple iPhone 17 Pro और 17 Pro Max के Cosmic Orange मॉडल में कलर बदलने की समस्या सामने आई है. जानिए क्यों फोन का नारंगी शेड गुलाबी में बदल रहा है और Apple ने यूज़र्स को क्या सावधानियां बताई हैं.

आईफोन 17 प्रो और मैक्स का क्यों बदल रहा है कलर. Photo: Reddit.

ऐपल के नए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का ‘Cosmic Orange’ कलर लॉन्च के वक्त लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. लेकिन अब सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने शिकायत की है कि उनका फोन धीरे-धीरे गुलाबी (pinkish) कलर का हो गया है. X (Twitter) और Reddit पर ऐसे कई फोटो वायरल हो रहे हैं, जिससे यूज़र्स में चिंता बढ़ गई है.

टॉम्स गाइड की रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro सीरीज़ में इस बार anodised aluminium फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जो पिछले titanium बिल्ड वाले Pro मॉडल्स से अलग है. ये नई फिनिश चमकदार और यूनिक कलर देने में मदद करती है, लेकिन इसमें एक कमी भी है. ये धातु ज्यादा छिद्रयुक्त होती है. इसका मतलब है कि निर्माण के दौरान रंग की परत अंदर तक जाती है, लेकिन समय के साथ बाहरी केमिकल्स से यह रिएक्ट कर सकती है.

एक रिपोर्ट में बताया गया कि hydrogen peroxide जैसे केमिकल्स, जो अक्सर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, क्लीनिंग स्प्रे या डिसइंफेक्टेंट्स में पाए जाते हैं, anodised aluminium के कलर को फीका या बदल सकते हैं.

इसलिए माना जा रहा है कि इन प्रोडक्ट के संपर्क में आने से कुछ iPhone 17 Pro डिवाइस का नारंगी रंग गुलाबी में बदल रहा है.

ऐपल ने बताया सफाई का सही तरीका
ऐपल ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर पहले ही यूज़र्स को चेतावनी दी है कि वे अपने डिवाइस को ऐसे किसी भी प्रोडक्ट से साफ न करें जिसमें bleach या hydrogen peroxide मौजूद हो.

इसके बजाय कंपनी ने सुझाव दिया है कि 70% isopropyl alcohol wipes या 75% ethyl alcohol wipes का इस्तेमाल किया जाए. साथ ही, फोन के किसी भी पोर्ट या ओपनिंग में नमी न जाने दें और कभी भी डिवाइस को किसी लिक्विड में डुबोकर साफ न करें.

ऐपल ने क्या कहा?
अब तक ऐपल की ओर से इस pink discolouration की दिक्कत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक कंपनी कोई अपडेट नहीं देती, तब तक यूज़र्स को अपने फोन को तेज केमिकल, स्किन केयर प्रोडक्ट्स या घर के क्लीनर से दूर रखना चाहिए ताकि इसका कलर और फिनिश खराब न हो.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

iPhone 17 Pro का Cosmic Orange रंग हो रहा है Pink, जानिए क्यों हो रहा है ऐसा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *