हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद मेले से मुस्लिम युवक का ठेका हटवाया गया।
कनकेश्वरी मेला मैदान पर मनोरंजन साधनों के ठेके को लेकर मामला विवादों में आ गया। दरअसल यहां ठेका महेश पालीवाल नामक व्यक्ति को दिया गया था। फिर पालीवाल ने यह ठेका आगे बढ़ाकर फिरोज नामक युवक को सौंप दिया। इसके बाद जानकारी लगते ही हिन्दू जागरण मंच ने इसक
.
पूर्व भाजपा पार्षद जीतू यादव ने पहुंचकर मेले से जफर का ठेका हटवाया।
मंच के कार्यकर्ताओं ने विधायक रमेश मेंदोला और पूर्व भाजपा पार्षद जीतू यादव (जाटव) को मामले से अवगत कराया। मंच के आक्रोश और जनता की भावनाओं को देखते हुए दोनों नेताओं ने तुरंत उसे हटाने का निर्णय लिया।
यादव मौके पर पहुंचे और जफर नामक युवक तुरंत मेला मैदान से ठेका हटाने को कहा और उसे मेला स्थल से बाहर कर दिया। यादव ने बताया कि मेले में संचालित अन्य स्टॉल्स अगर वर्ग विशेष के मिले तो उन्हें भी तत्काल हटाया जाएगाा।
.