Last Updated:
Nothing ने नया कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है, जिसमें Grok AI एक विजेता चुनकर उसे मुफ्त में Nothing Phone देगा. जानिए कैसे लें हिस्सा और जीतें Nothing Phone.
हाइलाइट्स
- कंपनी फ्री में नथिंग फोन देने का वादा कर रही है.
- कॉन्टेस्ट में चुने व्यक्ति को Nothing Phone मुफ्त में दिया जाएगा’.
- 48 घंटे के अंदर Grok AI विजेता का नाम घोषित करेगा.
ये ऑफर कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए पोस्ट किया है. ये ऐलान ठीक एक महीने बाद आया है जब Nothing ने अपना लेटेस्ट और सबसे प्रीमियम फोन Nothing Phone (3) लॉन्च किया था, जो ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है.
Photo: X
Nothing Phone (3) एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है. इसमें 6.7-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है. स्टोरेज के लिए इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जिससे बड़े फाइल्स और मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत नहीं होती.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन Nothing OS 3 पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है. फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. इसके अलावा ये डिवाइस eSIM और फिजिकल SIM दोनों को सपोर्ट करता है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें