बड़े अपडेट से बदलने वाला शाओमी फोन का रंग-रूप, जुड़ेंगे नए फीचर भी, लिस्ट में देखें आपका फोन है क्या?

शाओमी ने आखिरकार अपने Android 16-बेस्ड HyperOS 3 अपडेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इसे इस हफ्ते चीन में पेश किया है और ये अपडेट आने वाले कुछ हफ़्तों में चीन और ग्लोबल वेरिएंट्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. अच्छी खबर ये है कि हाल के शाओमी और Poco डिवाइस इस अपडेट का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

HyperOS 3 अपडेट में Android 16 के cues मिलते हैं, जिसमें UI और डिज़ाइन को एक नए अंदाज़ में पेश किया गया है. ऐप आइकन्स अब और ज़्यादा प्रोनाउंस्ड दिखते हैं, जबकि प्राइवेसी फीचर्स को भी मज़बूत किया गया है. नया अपडेट iOS 26 की झलक देता है, जिसमें गहरे शेड और ग्रेडिएंट डिज़ाइन मिलते हैं.

इसमें सबसे बड़ा हाइलाइट है Super Island फीचर, जो Apple के Dynamic Island जैसा है. इसके ज़रिए यूज़र्स को रियल-टाइम अपडेट्स मिलेंगे, जैसे फ्लाइट स्टेटस, डिलीवरी ट्रैकिंग और बैटरी चार्जिंग रेंज. डायलर ऐप को भी ज्यादा इंफॉर्मेटिव बनाया गया है, लेकिन फिलहाल यह केवल चीनी HyperOS ROM में उपलब्ध होगा.

गैमर्स के लिए भी HyperOS 3 एक अच्छी खबर लाता है. इसमें बेहतर लेटेंसी और तेज़ ऐप लॉन्च स्पीड का वादा किया गया है. साथ ही, डायनेमिक लॉकस्क्रीन और वॉलपेपर विकल्प भी शामिल किए गए हैं.

iPhone और Mac के साथ कम्पैटिबिलिटी

शाओमी इस अपडेट के साथ iPhones और Mac डिवाइसेस के साथ अपने इकोसिस्टम को कम्पैटिबल बना रहा है. इससे डिवाइसों के बीच डेटा ट्रांसफर और भी स्मूद और तेज़ हो जाएगा.

HyperOS 3 Beta Timeline
शाओमी ने अपडेट के लिए तीन चरणों में बीटा टाइमलाइन घोषित की है:

29 अगस्त 2025 से
शाओमी 15 Ultra, 15 Pro, 15S Pro, 15
Redmi K80 Pro, K80 Extreme Edition
शाओमी Pad 7 Pro, Pad 7S Pro 12.5
POCO F7 मॉडल्स

17 सितंबर 2025 से
शाओमी MIX Flip 2
Redmi K80
शाओमी Pad 7, 7 Ultra, Redmi K Pad
शाओमी TV S Pro Mini LED 2025 Series
शाओमी TB S Pro Mini LED Series

30 सितंबर 2025 से
शाओमी MIX Fold 4, MIX Flip
शाओमी 14 Ultra / Titanium Edition, 14 Pro / Titanium Edition, 14
Redmi K70 Series (Pro, Extreme, K70, K70E)
शाओमी Pad 6S Pro 12.4

Stable Version कब आएगा?
हालांकि बीटा प्रोग्राम अगस्त से शुरू हो रहा है, लेकिन HyperOS 3 का स्टेबल वर्ज़न दिसंबर 2025 से पहले आने की उम्मीद नहीं है. इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स में 2026 की शुरुआत तक रोल आउट किया जा सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *