सफेद कपड़ों को चमकदार रखने के लिए तो बहुत उपाय सुनने को मिलते हैं, लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि आपके डार्क कपड़े जैसे जीन्स, टी-शर्ट, स्वेटशर्ट को भी खास देखभाल की जरूरत होती है?
अगर इन्हें सही तरीके से न धोया जाए, तो इनके चमकीले रंग जल्दी फीके पड़ने लगते हैं. यहां हम आज आपको कपड़ों को लंबे समय तक नया जैसा रखने के बेहतरीन तरीके बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखा खाना कितने दिनों के बाद नहीं खाना चाहिए? क्या रेफ्रिजरेटर में रखा चावल जहर बन जाता है? कैंसर सर्जन का जवाब जान लीजिए
डार्क कपड़ों को धोने का सही तरीका
– अक्सर हम सफेद और रंगीन कपड़ों को अलग धोते हैं, लेकिन डार्क कपड़ों को भी शेड्स के हिसाब से अलग रखना चाहिए. काले, गहरे नीले और डार्क रेड कपड़ों को एक साथ धोने से उनका रंग बना रहता है और डाई ट्रांसफर का खतरा कम होता है.
– गर्म पानी से डार्क कपड़ों का रंग जल्दी उड़ सकता है और कपड़े सिकुड़ भी सकते हैं. ठंडे पानी में धोना रंगों की चमक बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है.
– ड्रायर का तेज तापमान डार्क कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. कोशिश करें कि इन्हें कम तापमान पर सुखाएं या बेहतर हो तो हैंग ड्राई करें.
– मैश लॉन्ड्री बैग कपड़ों को वॉशिंग मशीन में रगड़ से बचाता है, जिससे रंग कम नहीं उड़ता. धोने से पहले डार्क कपड़ों को अंदर बाहर कर देना भी रंगों को सुरक्षित रखता है.
– बहुत सारे कपड़े एक साथ मशीन में डालने से वे ठीक से साफ नहीं होते और एक-दूसरे से रगड़कर ज्यादा जल्दी खराब होते हैं. ओवरलोडिंग से फेडिंग और पिलिंग की समस्या बढ़ जाती है.
– सभी कपड़ों को हर बार पहनकर धोना जरूरी नहीं. जीन्स, स्वेटशर्ट, पजामा जैसे कपड़े कई बार पहनने पर भी साफ रहते हैं. बहुत बार धोने से रंग उड़ता है और फैब्रिक जल्दी घिसता है. जरूरत पड़ने पर कपड़ों को एयर आउट करें या किसी फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे का इस्तेमाल करें.
.