बच्चे ने प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ा: 15 साल के रुद्र ने लेटर में लिखा-असलियत जान गया हूं, असली परिवार के पास जा रहा – Indore News


इंदौर के कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 वर्षीय बच्चा बुधवार को घर छोड़कर चला गया। परिवार को घर में मिले लेटर में उसने लिखा है कि वह प्रेमानंद महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने असली परिवार के पास जा रहा है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक इलाके में बच्चे के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। उनका बेटा बुधवार को क्रिकेट खेलने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। लेटर में लिखा- मैं अपनी असलियत जान गया हूं परिवार जब घर पहुंचा तो उन्हें एक पत्र मिला। लड़के ने पत्र में लिखा है, “मां पापा भैया दादा आज मैं जा रहा हूं अपने खुद के असली परिवार के पास। कृपया आप सभी ना रोइएगा। मुझे ढूंढने की कोशिश भी ना करिएगा। मैं बस अपने मां पिता के साथ ही रहूंगा। आप लोग यह मत सोचना कि मैं किसी डांटने-पीटने या रिजल्ट बिगड़ने की वजह से भागा हूं। बस मैं अपनी असलियत जान गया हूं। अगर आप लोगों को पता करना है कि कौनसी असलियत, तो बस मेरे फोटो पर जाकर देखना। उसमें प्रेमानंद जी महाराज के वचन हैं। अब आपके साथ का जीवन हो गया है। मैंने दोस्त से 500 रुपए लिए हैं, उसे वापस कर देना। आप लोग घबराना मत, मैं चला। जय माता दी पुलिस ने शुरू की तलाश पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी है। लड़के ने गूगल पर देहरादून जाने वाली ट्रेन भी सर्च की थी, जिसके बाद संबंधित एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *