सिर्फ ओवरथिंकिंग नहीं एंजायटी की वजह, पेट और ब्रेन से भी गहरा कनेक्शन, वक्त रहते करें बचाव

Last Updated:

Anxiety and Gut Health: अधिकतर लोगों को लगता है कि ओवरथिंकिंग एंजायटी की सबसे बड़ी वजह है, लेकिन इसके तार आपके ब्रेन और पेट से भी जुड़े हुए हैं. जब पाचन खराब होता है, तो शरीर को सही पोषण नहीं मिलता, जिससे तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स सक्रिय हो जाते हैं. इससे एंजायटी का रिस्क बढ़ जाता है. ब्रेन हेल्थ का भी मेंटल हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है.

Zoom

एंजायटी की एक वजह खराब पाचन तंत्र भी है, जिसे अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं.

Anxiety and Mind-Gut Connection: मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं अब तेजी से बढ़ रही हैं और हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. एंजायटी और डिप्रेशन सबसे कॉमन मानसिक समस्याएं हैं, जो अधिकतर लोगों को प्रभावित कर रही हैं. आजकल लोगों पर हर चीज का प्रेशर है. करियर से लेकर घर की जिम्मेदारियों का दबाव लोगों की मेंटल हेल्थ बिगाड़ रहा है. फिजिकल हेल्थ को लेकर खूब चर्चाएं होती हैं, लेकिन अधिकतर लोग मेंटल हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं. हकीकत यह है कि मेंटल डिसऑर्डर शरीर को अंदर से खोखला कर देते हैं और सोचने-समझने की शक्ति कम कर देते हैं. ऐसे में इससे बचना बहुत जरूरी है.

अक्सर माना जाता है कि ओवर थिंकिंग एंजायटी की सबसे बड़ी वजह है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इस मानसिक समस्या के तार हमारे ब्रेन और पेट से जुड़े हुए हैं. एंजायटी केवल मन की स्थिति नहीं है, बल्कि यह शरीर और दिमाग दोनों से जुड़ी होती है. स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने से बेचैनी बढ़ सकती है. नींद की कमी चिंता को बढ़ा सकती है. एंजायटी से पाचन और मन का भी गहरा संबंध होता है. लंबे समय का तनाव नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है. दिल की धड़कन तेज लग सकती है, सांस भारी लग सकती है और छोटी बात भी बड़ी लगने लगती है. इसलिए एंजायटी की जड़ समझना जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारा ब्रेन किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर चेतावनी जारी करता है, जिसके बाद घबराहट, बेचैनी और दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाती है. ऐसे में कई बार पेट में तरंगे भी उड़ने लगती हैं. यह स्थिति अगर बिना किसी वास्तविक घटना के बार-बार होने लगे तो समझ लीजिए कि एंजायटी ने आपको घेर लिया है. इस स्थिति में स्ट्रेस हार्मोन दोगुनी तेजी से शरीर में बनने लगते हैं और बिना वजह बैचेनी तन और मन दोनों को परेशान करने लगती है.

एंजायटी का दूसरा मुख्य कारण पाचन तंत्र है. शरीर में ठीक से पाचन की प्रक्रिया न होने की वजह से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है. इस स्थिति में मन में उदासीनता और शारीरिक विकार परेशान करने लगते हैं. खराब पाचन शरीर में बेचैनी का कारण बनता है और नींद आने में भी परेशानी होती है. अधूरी नींद सिर दर्द और शारीरिक कमजोरी का कारण बनती है, और इससे मन और तन दोनों प्रभावित होते हैं. ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि पहले अपने मन पर काबू पाना जरूरी है. छोटी-छोटी बातों पर घबरा जाने से मन बहुत कमजोर होता है. खुद को प्रेरित करें, हरी-भरी जगह पर समय बिताएं और जो आपके मन को पसंद है वहीं खाएं. खुद को मन के अनुसार नहीं, बल्कि मन को अपने अनुसार चलाएं.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *