सुनसान रास्ते पर दौड़ रही थी बस, अचानक चिल्लाने लगी महिला, फिर नेहा-अंजलि ने किया कुछ ऐसा कि हर तरफ चर्चा

Last Updated:

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चलती यात्री बस में तब अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला लेबर पेन होने पर चिल्लाने लगी. तब दो स्टाफ नर्सों ने सूझबूझ से बिना किसी मेडिकल मदद के नॉर्मल डिलीवरी कराई गई. मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं. यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

हरीश द्विवेदी/सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी सराहनीय घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत कर्मियों की तत्परता को उजागर किया है, बल्कि मानवता पर विश्वास भी और मजबूत किया है. दो स्टाफ नर्सों ने चलती यात्री बस में बिना किसी दवा और मेडिकल इंस्ट्रूमेंट के एक गर्भवती महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवाई है. यह घटना अब जिले भर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला सीधी के पुराने बस स्टैंड से कुसमी जाने के लिए यात्री बस में सवार हुई थी. महिला अपने गांव लौट रही थी, लेकिन यात्रा के दौरान अचानक उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. बस के अंदर महिला का दर्द धीरे-धीरे असहनीय हो गया और वह जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगी. बस में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, क्योंकि बस उस वक्त सुनसान मार्ग पर चल रही थी और तत्काल किसी अस्पताल तक पहुंचना संभव नहीं लग रहा था.

मां- बच्चे के साथ नेहा और
अंजलि.

दो स्टाफ नर्सों ने की मदद
इसी बस में मझौली क्षेत्र में पदस्थ दो स्टाफ नर्स नेहा साकेत और अंजलि गुप्ता भी सवार थीं. दोनों नर्सें सीधी से ट्रेनिंग लेकर लौट रही थीं. जब उन्होंने गर्भवती महिला की पीड़ा और स्थिति को देखा, तो पल भर की भी देरी किए बिना जिम्मेदारी संभाल ली. नेहा साकेत के अनुसार, महिला की स्थिति बेहद नाजुक थी और बस को रोककर अन्य कोई विकल्प तलाशने का समय नहीं था. ऐसे में महिला और बच्चे की जान बचाने के लिए तत्काल डिलीवरी कराना ही एकमात्र रास्ता था. बिना किसी मेडिकल उपकरण, दवाइयों और संसाधनों के, केवल अपने अनुभव, प्रशिक्षण और सूझबूझ के सहारे दोनों स्टाफ नर्सों ने चलती बस में ही सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी कराई.

बस में सवार अन्य महिलाओं ने भी की मदद
इस दौरान बस में सवार अन्य महिलाओं ने भी पर्दा बनाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया, सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, डिलीवरी पूरी तरह सफल रही और महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया. जैसे ही डिलीवरी संपन्न हुई, उसी दौरान बस टिकरी पहुंच चुकी थी. वहां बस को रोका गया. मां और नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से नीचे उतारकर सिंगरौली स्थित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों की स्थिति सामान्य और सुरक्षित बताई जा रही है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

सुनसान रास्ते पर दौड़ रही थी बस, अचानक चिल्लाने लगी महिला, फिर…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *