विदिशा के ढोलखेड़ी गांव के पास खेत में एक पेड़ पर फांसी से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मृतक की पहचान रायसेन जिले के मोड़ गांव निवासी जसवंत सिंह (55) के रूप में हुई।
.
घटनास्थल से मिले बैग में कपड़े और कागजात थे। मोबाइल की जांच के बाद परिजनों को सूचना दी गई। जसवंत सिंह घूमने के शौकीन थे। गणेश उत्सव के बाद वह अकेले यात्रा पर निकले थे। उन्होंने परिवार को दिल्ली जाने की जानकारी दी थी और टिकट भी भेजा था।
दो दिन पहले तक वह विदिशा में होने की बात कह रहे थे। परसों शाम के बाद से उनका संपर्क टूट गया। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें कल शाम ढोलखेड़ी चौराहे पर देखा गया था।
जसवंत सिंह किसान थे। उनके एक बेटा और चार बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार वह किसी परेशानी में नहीं थे। वे समझ नहीं पा रहे कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.