नीमच में फंदे पर लटका मिला युवक का शव: पुलिस बोली- सुसाइड नोट नहीं मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Neemuch News

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया व्यास में गुरुवार शाम को एक युवक की मौत का मामला सामने आया। 22 वर्षीय चंद्रशेखर बंजारा का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

.

घटना के समय चंद्रशेखर घर में अकेले थे। काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया।

नीमच सिटी पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की स्थिति है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *