Last Updated:
Benefits Of Sweet Potato: शकरकंद एक ऐसा फूड है जिसे जमीन के अंदर उगाया जाता है, इसका टेस्ट कई लोगों को अट्रैक्ट करता है, जिसकी वजह से इसे खाने को मजबूर हो जाते हैं. इसका मीठा स्वाद और क्रीमी टेक्सचर मन मोह लेता है. ये कई रंगों का होता है जिसमें नारंगी, भूरा और पर्पल शामिल है. आइए जानते हैं कि अगर बदलते मौसम में इसे नियमित तौर से उबालकर खाएंगे तो सेहत के लिए क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.
शकरकंद सर्दियों में मिलने वाला एक महत्वपूर्ण फल है. यह अक्टूबर से लेकर मार्च तक आसानी से उपलब्ध होता है. अपने मीठे स्वाद और प्रचुर पोषक तत्वों के कारण यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, जो कई बीमारियों से बचाव में सहायक है. यह फल न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन ) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया शकरकंद का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं. वही शकरकंद क़े सेवन से कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है.

<strong>ब्लड शुगर की समस्या में फायदेमंदः</strong> शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है. वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है.

<strong>डायरिया क़ी बीमारी में फायदेमंदः</strong> खान-पान में समस्या या संक्रमण होने पर दस्त की परेशानी होती है. लंबे समय तक दस्त से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है. ऐसे मे शकरकन्द क़ी जड़ो का सेवन करने से डायरिया या दस्त से राहत मिलती है.

फोड़े फुंसी की समस्या में फायदेमंद अगर लंबे समय से कोई फोड़ा नहीं सुख रहा है तो शकरकन्द को भूनकर उसक़ो एक कपडे मे बांधकर पोटली बनाले इस पोटली को फोड़ा पर बांधने से जल्दी फटकर सुख जाता है.

त्वचा पर निखार लाये शकरकंद भारी तनाव होने से जिंदगी का सीधा असर त्वचा पर पड़ता है, चेहरे की चमक खो जाती है. ऐसे मे शकरकंद को गोल काट ले या पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक वापस आ जाती है.

कमजोरी को कर दूर अक्सर लंबे समय तक बीमार रहने से कमजोरी हो जाती है. ऐसे मे शकरकन्द के मूल या जड़ का सेवन करने से शरीर क़ी कमजोरी दूर होती है और ताकत बढ़ती है.