Last Updated:
How to remove bathroom smell: पहले के जमाने में मुख्य घर से दूर बाथरूम बना होता था. इसलिए कुछ दुर्गंध भी आती थी, तो उसका पता नहीं चलता था लेकिन आजकल घर में सबका अटैच बाथरूम होता है. इसलिए बाथरूम में हल्की सी दुर्गंध आती है तो पूरे घर के वातावरण को खराब कर देती है. इसके कई कारण हो सकते हैं. आमतौर पर बाथरूम की सफाई के बावजूद सीलन, ड्रेनेज या वेंटिलेशन की कमी के कारण बाथरूम में एक अजीब सी स्मेल बनी रहती है. इस स्थिति में कोई मेहमान घर आ जाए तो शर्मिंदगी का कारण बन सकती है. पर आपको जानकर हैरानी होगी कि दुर्गंध कैसी भी हो, इसे आसानी से दूर की जा सकती है. इसके लिए महंगे केमिकल वाले स्प्रे या आर्टिफीसियल फ्रेशनर्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है बल्कि आसपास ही मौजूद चीजों से इसका खात्मा किया जा सकता है.
1. अच्छी वेंटिलेशन रखें -बाथरूम में बदबू का सबसे बड़ा कारण नमी है. अगर बाथरूम में सीलन या किसी तरह से मॉइश्चर ज्यादा रहता है तो यह बंद जगह में फंस जाती है और कुछ दिनों बाद वहां से बदबू आने लगती है. इसलिए जरूरी है कि आप रोज़ खिड़कियां और दरवाजे खोलकर क्रॉस वेंटिलेशन बनाए रखें, खासकर नहाने के बाद. इससे ताजी हवा अंदर आती है और गीली जगह जल्दी सूख जाती है. एग्जॉस्ट फैन का उपयोग भी बहुत फायदेमंद हो सकताहै. यह नमी को बाहर निकालता है और हवा का सही प्रवाह बनाए रखता है. नियमित वेंटिलेशन से फफूंदी और बैक्टीरिया पनपने की आशंका कम हो जाती है और बाथरूम लंबे समय तक साफ और ताजगी भरा बना रहता है. AI Photo
2. सिरका और बेकिंग सोडा से सफाई करें -बाथरूम की सफाई के लिए सफेद सिरका और बेकिंग सोडा बेहतरीन घरेलू उपाय हैं. सिरका को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करने से बाथरूम में जमी गंदगी, बैक्टीरिया और फफूंदी आसानी से हट जाती है. इसे खासकर टॉयलेट बाउल, सीट और किनारों की सफाई में उपयोग करें. अगर ज्यादा गंदगी हो तो इसमें बेकिंग सोडा मिलाने से सफाई और बेहतर हो जाती है. इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला दें. यह मिश्रण बदबू को भी दूर करता है और बाथरूम को चमकदार बनाता है. नियमित रूप से इस तरीके को अपनाने से बाथरूम साफ-सुथरा और हमेशा फ्रेश महकता रहता है.
3. छिपी जगहों की सफाई करें-बाथरूम में कई ऐसी जगहें होती हैं जहां गंदगी और पानी जमा हो जाता है, जैसे बंद पाइप, नालियां और टॉयलेट टैंक. इन जगहों की सफाई अक्सर नजरअंदाज हो जाती है जिससे बदबू पैदा होने लगती है. इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर इन छिपी जगहों की जांच करें और वहां जमा पानी व गंदगी को साफ करें. टॉयलेट टैंक में रुका हुआ पानी भी बदबू का कारण बन सकता है. इन जगहों की सफाई के लिए प्राकृतिक क्लीनिंग सॉल्यूशन का उपयोग करें ताकि बिना नुकसान के बदबू दूर हो सके और बाथरूम स्वच्छ बना रहे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4. बदबू खत्म करने के उपाय अपनाएं-बाथरूम की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा एक आसान और असरदार उपाय है, क्योंकि यह गंदी गंध को सोख लेता है. आप इसे किसी बाउल में रखकर बाथरूम के कोनों में रख सकते हैं. इसके अलावा, डस्टबिन और बाथ मैट पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कने से भी बदबू कम होती है. ताजगी के लिए लैवेंडर, यूकेलिप्टस और नींबू जैसे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें. इनकी हल्की खुशबू बाथरूम को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखती है और वातावरण को सुखद बनाती है.
5. बाथरूम में पौधे लगाएं-बाथरूम में छोटे-छोटे पौधे लगाना एक अच्छा और प्राकृतिक तरीका है, जिससे न सिर्फ बदबू दूर होती है बल्कि जगह भी सुंदर दिखती है. पीस लिली, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट और बोस्टन फर्न जैसे पौधे कम रोशनी में भी अच्छे से बढ़ते हैं और हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं. ये पौधे बाथरूम में ताजगी का एहसास देते हैं और हल्की प्राकृतिक खुशबू फैलाते हैं. साथ ही, ये नमी को संतुलित रखने में भी सहायक होते हैं, जिससे बाथरूम का माहौल साफ, सुंदर और फ्रेश बना रहता है.
अंत में यह भी चेक करें कि बाथरूम के टॉयलेट सिंक या पॉट में किसी तरह की गड़बड़ियां तो नहीं है. सिंक सही से काम कर रहा है या नहीं. टॉयलेट के सभी पाइपलाइन को चैक करते रहे. अगर कहीं भी कुछ दिक्कत हैं तो तुरंत मैकेनिक को लाएं और इसे ठीक करवाएं. वहीं समय-समय पर टॉयलेट को बदलना भी जरूरी है. दो-तीन साल में एक बार टॉयलेट पॉट बदलना जरूरी हो जाता है.
.