कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी को भूल भांजी की बलाएं ले रहे सब, लहंगे में लगी प्यारी, घूंघट ओढ़ देखती रही मामी

Last Updated:

Indresh Upadhyay Niece : बरसाना धाम से जुड़ी हर तस्वीर और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जब से अपने आराध्य श्री गिरधरलाल का विवाह बड़े ही भाव और श्रद्धा के साथ कर चुके हैं, तभी से उनके घर का हर पल लोगों की नजरों में आ गया है. पहले जहां उनकी पत्नी शिप्रा के दुल्हन वाले रूप की खूब तारीफ हो रही थी, वहीं अब कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है. इस बार सारी लाइमलाइट किसी और ने नहीं, बल्कि घर की सबसे नन्ही सदस्य ने चुरा ली है. हम बात कर रहे हैं इंद्रेश उपाध्याय की भांजी श्रीवन्या की, जो अपनी मासूम मुस्कान और देसी अंदाज से हर किसी का दिल जीत रही हैं. पांच दिन तक चले इस खास उत्सव में हर दिन उनके नए लुक सामने आए, जिन्हें देखकर लोग खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

1. शादी में घोड़े पर बैठी श्रीवन्या ने जीता दिल जब कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी हुई थी, उस वक्त घोड़े पर उनके साथ बैठी नन्ही श्रीवन्या की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. सूट में सजी यह छोटी-सी गुड़िया अपनी मासूम आंखों और प्यारी मुस्कान से सबका ध्यान खींच ले गई थी. लोगों ने तभी अंदाजा लगा लिया था कि यह बच्ची आगे चलकर सबकी फेवरेट बनने वाली है.

Indresh Upadhyay niece

2. लहंगे में दिखा देसी और मासूम अंदाज श्री गिरधरलाल के विवाह के दौरान श्रीवन्या ने सफेद और गुलाबी रंग का फ्लोरल लहंगा पहना. हल्का कपड़ा, घेरदार डिजाइन और सॉफ्ट फैब्रिक ने उनके लुक को बेहद क्यूट बना दिया. वह भगवान की सेवा करते हुए नजर आईं, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो गए.

Indresh Upadhyay niece

3. घूंघट ओढ़ते ही बदल गया माहौल एक पल ऐसा भी आया जब पीछे खड़ी मौसी ने श्रीवन्या के सिर पर दुपट्टा डाल दिया. मासूम-सी हंसी के साथ उन्होंने घूंघट ओढ़ लिया और वहीं खड़ी मामी उन्हें उसी रूप में देखने लगीं. यह पल कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते लोगों का दिल जीत गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Indresh Upadhyay niece

4. फुल स्लीव्स चोली और दुपट्टे ने बढ़ाई सुंदरता ठंड को ध्यान में रखते हुए श्रीवन्या की चोली फुल स्लीव्स रखी गई थी. उस पर सुनहरी गोटा पट्टी का काम किया गया, जो लुक को खास बना रहा था. ड्यूल शेड दुपट्टा सिर पर प्लीट्स में रखा गया, जिससे वह किसी छोटी गोपी जैसी नजर आईं.

Indresh Upadhyay niece

5. ब्लैक वनपीस पहनाने का स्मार्ट आइडिया इस लुक में श्रीवन्या ब्लैक कलर के वन पीस में नजर आईं, इस फोटो में वे एक स्वीमिंग पूल के सामने खड़ी पोज़ दे रही हैं. उनका एक हाथ गाल पर रखा है और एक हाथ में ट्यूब पकड़ी हैं. इस अंदाज में वे बेहद क्यूट नजर आ रही हैं.

Indresh Upadhyay niece

6. फ्रॉक में भी लगी उतनी ही प्यारी उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये फोटो उनके दूसरे बर्थडे का है. जिसमें श्रीवन्या का व्हाइट फ्रॉक वाला लुक भी सामने आया. रफल डिजाइन, फुल स्लीव्स और वाइट टाइट्स के साथ यह लुक बेहद आरामदायक और क्यूट लगा. खुले बालों और ब्लैक गॉगल्स ने लुक को और निखार दिया.

Indresh Upadhyay niece

7. ब्राउन शेड ड्रेस में दिखा अलग अंदाज एक और लुक में श्रीवन्या ने ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी, जिसमें लाइट और डार्क शेड्स का खूबसूरत मेल था. कॉलर, बेल्ट और स्लीव्स पर चेकर्ड डिजाइन ने ड्रेस को स्टाइलिश बनाया. मिडिल पार्टीशन वाली चोटी के साथ उनका यह लुक भी लोगों को खूब पसंद आया.

homelifestyle

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी को भूल भांजी की बलाएं ले रहे सब

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *