Ishan Kishan, T20 World Cup Prize Money: ईशान किशन ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली थी. ईशान की इस पारी ने टीम को 250 रनों से ज्यादा के टोटल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था. टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया को करीब 27.48 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले. क्या फाइनल में अच्छी पारी खेलने वाले ईशान किशन को अलग से भी कुछ प्राइज मनी मिली?
जैसे भारतीय ओपनर संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के लिए करीब 21 लाख रुपये मिले. हालांकि ईशान इस तरह का कोई प्राइज नहीं जीत सके. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि ईशान को टीम के 27.48 करोड़ रुपये में से शेयर मिलेगा. इसके अलावा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीतने पर खिलाड़ियों को जो रकम मिलती है, वो भी टीम में ही बंटती है, जिसमें ईशान भी हिस्सा बनेंगे.
झारखंड सरकार से मिल सकता है बड़ा इनाम
बताते चलें कि ईशान झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जितवाया था. अब वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहने के लिए झारखंड सरकार की तरफ से भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को इनाम मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अलग से ईशान को कितनी प्राइज मनी मिलती है.
टूर्नामेंट में ईशान किशन का प्रदर्शन
गौरतलब है कि ईशान किशन टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 35.22 की औसत और 193.29 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 77 रनों का रहा. उन्होंने यह पारी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ग्रुप चरण के मुकाबले में खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले. ईशान ने 33 चौके और 18 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें ‘मिस्ट्री गर्ल’ के बारे में
.