50 की उम्र, लेकिन बॉडी 28 की! किडनी-हार्ट-लिवर तो महज 16 के? UAE की जेनेटिक साइंटिस्‍ट ने कैसे किया ये कमाल! जानें

Last Updated:

UAE Genetic Scientist Biological Age 28: 50 साल की उम्र में भी खुद को केवल 28 साल की बायोलॉजिकल उम्र बताने वाली यूएई की जेनेटिक्स एक्सपर्ट ने सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने इसका श्रेय रिजेनेरेटिव मेडिसिन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को दिया है और कहा है कि यह सब रीयल साइंस बेस्‍ट टेक्‍नोलॉजी है.

महिलाओं के पास दो X क्रोमोसोम होते हैं, जिसकी वजह से उनमें एनालिटिकल और फोरकास्टिंग पावर ज्यादा होती है.

Women Longevity And Genetics: दुनिया भर में लोग जवान दिखने और हेल्दी रहने के लिए क्‍या क्‍या नहीं कर रहे! लेकिन UAE की नामी जेनेटिक साइंटिस्ट डॉ. मरियम मातार ने अपने रीयर एज और बायोलॉजिकल एज में अंतर से सबको चौंका दिया है. उन्होंने बताया कि भले ही उनकी असली उम्र 50 साल है, लेकिन उनके शरीर की बायोलॉजिकल एज सिर्फ 28 साल है. इतना ही नहीं, उनके हार्ट, किडनी और लिवर की उम्र तो महज़ 16 साल की बताई गई. डॉ. मरियम ने दुबई में हुए Women in Technology Forum में बताया कि यह सब रीजनरेटिव मेडिसिन और एडवांस टेक्नोलॉजी की देन है. यह कोई जादू नहीं, बल्कि “एविडेंस-बेस्ड, रियल साइंस” है, जिससे हमारे सेल्स की उम्र को मापा जा सकता है.

महिलाएं पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट!

khaleejtimes में छपी खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि महिलाएं बायोलॉजिकल तौर पर पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट और लॉन्ग-लिविंग होती हैं. समझाते हुए उन्‍होंने बताया कि महिलाओं के पास दो X क्रोमोसोम होते हैं, जिसकी वजह से उनमें एनालिटिकल और फोरकास्टिंग पावर ज्यादा होती है. यही कारण है कि दुनिया भर में महिलाएं औसतन पुरुषों से पांच साल ज्यादा जीती हैं.

View this post on Instagram

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *