युवती को नशीली चाय पिलाकर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार: अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था – Satna News

सतना में कोलगवां थाना पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने युवती को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक उसे धमकाता रहा।

.

थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ माही (31 वर्ष), निवासी बाबूपुर, थाना उचेहरा, ने 5 मार्च को एक परिचित युवती को मिलने के लिए बुलाया। वह उसे बाइक पर बैठाकर बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ले गया।

बेसुध होने पर किया दुष्कर्म

होटल में आरोपी ने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। चाय पीने के बाद युवती बेहोश जैसी हो गई। इसी हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी

इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को कई बार अपने घर बुलाया और उसका शोषण करता रहा। डर और बदनामी के कारण पीड़िता काफी समय तक चुप रही।

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने करीब नौ महीने बाद, 18 दिसंबर को कोलगवां थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच की जा रही है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *