शाजापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम 8 बजे एक हादसा हुआ। गुजरात निवासी अजय नाम का युवक बांद्रा जा रही ट्रेन से गिर गया। अजय ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। उसे अचानक चक्कर आया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में चोटें आईं।
.
मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अजय को शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उसकी हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया।
अस्पताल चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया है कि युवक बांद्रा की ओर जा रही ट्रेन में यात्रा कर रहा था। अजय का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
घायल का बयान लेने पहुंचा पुलिसकर्मी।
.