इस दाम में किसी फोन में नहीं 7000mAh की बैटरी, कंपनी ने आज रख दी है पहली सेल, मिल रहा ऑफर भी

Last Updated:

पोको M7 Plus की आज पहली सेल रखी गई है. सेल में ग्राहकों को ऑफर भी दिया जा रहा है जिससे फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है.

इस दाम में किसी फोन में नहीं 7000mAh की बैटरी, कंपनी ने आज रख दी है पहली सेल,Poco M7 Plus 5G पर मिल रहा ऑफर.
पोको M7 Plus को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और आज इस फोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. भारत में Poco M7 Plus 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. इसका 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल 14,999 रुपये में आएगा. लेकिन ऑफर के बाद इसे 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी बैटरी है. बैनर पर लिखा है कि इस सेगमेंट में ये अकेला ऐसा फोन है जिसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है.

Poco M7 Plus 5G में 6.9-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1080×2340 पिक्सल रेजोलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. इसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस 850 निट्स तक जाती.

कैमरे के तौर पर इस Poco M7 Plus 5G में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है और कंपनी ने 2 साल के मेजर OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Bluetooth 5.1, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. इसके अलावा, ये IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सेफ रहता है. फोन का वजन 217 ग्राम है और इसका साइज 169.48×80.45×8.40mm है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

इस दाम में किसी फोन में नहीं 7000mAh की बैटरी, कंपनी ने आज रख दी है पहली सेल,

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *