बुरहानपुर में युवा कांग्रेस का 65वां स्थापना दिवस: ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और पार्टी को मजबूत करने की शपथ के साथ मनाया गया – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में शनिवार को जिला युवा कांग्रेस ने अपना 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हमीदपुरा स्थित हुसैन मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उबैद उल्लाह और पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नज़ीर अंसारी का नेतृत्व

.

इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की शपथ ली। जिला अध्यक्ष उबैद उल्लाह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए युवाओं का सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है, जो देश के भविष्य को नई दिशा देने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अजय सिंह रघुवंशी, पूर्व कांग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इकराम अंसारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया, यशवंत चौकसे और प्रदेश महासचिव इन्द्रसेन देशमुख उपस्थित थे।

इसके अलावा महिला जिला अध्यक्ष सरिता भगत, पार्षद अब्दुल्ला अंसारी, पूर्व पार्षद इकबाल मीर, पार्षद व उप सभापति फहीम हाश्मी, पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शैली कीर, मुशर्रफ खान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *