Last Updated:
Monkey Branching Trend: दिल के खेल में यदि आप नए हैं, तो आपको बहुत पढ़ाई करने की जररूत है. अब ये किसी यूपीएससी के एग्जाम से कम नहीं रहा है. रोज डेटिंग से जुड़े ऐसे टर्म्स और कंडीशन लॉन्च हो रहे हैं, जिन्हें समझें बिना आप प्यार के गेम जीत नहीं सकते हैं. मंकी ब्रांचिंग ऐसा ही एक न्यू डेटिंग ट्रेंड है.
यदि आप मिलेनियल्स हैं और प्यार की तलाश कर रहे हैं, तो आपका रास्ता बहुत कठिन होने वाला है. खासतौर पर यदि अभी तक आप सिचुएशनशिप का फंडा नहीं समझ पाएं हैं. क्योंकि इसके बाद आ रहे ट्रेंड और मुश्किल और पेचिदा हैं. जिस तरह से AI के आने के बाद नौकरी बचाने के लिए नई स्किल्स सीखने में लगे हुए हैं, वैसे ही प्यार के गेम में भी बने रहने के लिए आपको डेटिंग दूनिया के नए नियम-कानूनों को भी समझना और याद रखना पड़ेगा.
हाल ही में मंकी ब्रांचिंग डेटिंग ट्रेंड काफी चर्चा में आया है. इसमें इंसान अपने पूर्वज जो कि बंदर माने जाते हैं, की तरह बरताव करता है. बंदर जिस तरह से एक डाल को बढ़कर दूसरे डाल पहुंचता है, इसी तरह अब इंसान भी अपनी डेटिंग लाइफ में डाल-डाल भटकेंगे. अभी भी समझ नहीं आया? तो चलिए उदाहरण के साथ समझते हैं.
डेटिंग में मंकी ब्रांचिंग का मतलब?
यदि आप एक रिश्ते से निकले बिना दूसरे रिश्ते की तलाश करना मंकी ब्रांचिंग कहलाता है. इसे मंकी बेरिंग भी कहा जाता है. इस ट्रेंड में लोग ब्रेकअप तब तक नहीं करते हैं, जब तक कि उन्हें कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिल जाता है. पता नहीं इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले लोग ज्यादा ही इमोशनल हैं, या फिर इन्हें धोखे का दर्द महसूस नहीं होता है.
क्यों करे लोग मंकी ब्रांचिंग
ये ट्रेंड प्यार को मजबूत नहीं बल्कि इंसान में नफरत और धोखे की बीज को जन्म देती है. ये ट्रेंड उन लोगों की सहुलियत के लिए है, जिन्हें अकेलेपन से डर लगता है. इमोशनल डिपेंडेंसी वाले लोग अक्सर अपने रिश्ते में इस पैटर्न को फॉलो करते हैं.
क्या है नुकसान
इस ट्रेंड को एक्टिवली फॉलो करने वाले लोग खुश नजर आ सकते हैं, कि वो जल्दी मूवऑन कर गए हैं. लेकिन असल में इमोशनली ड्रेन रहते हैं. इनके साथ रिश्ते में खुश रहना आसान नहीं है. क्योंकि न तो ये खुद को अच्छी तरह से समझते हैं और न ही रिश्ते की कमियों को स्वीकार कर इन्हें ठीक करने की कोशिश करते हैं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.