घोघरी परियोजना की टेस्टिंग-ट्रायल 30 दिसंबर तक पूरा करें: मंत्री सिलावट बोले- मेंढ़ा परियोजना में 4500 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बढ़ेगी – Betul News

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की अध्यक्षता में भोपाल में बैतूल जिले की जल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेंद्र

.

यह विशेष समीक्षा बैठक विधायक खंडेलवाल की पहल पर बैतूल जिले की सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

पारसडोह परियोजना जल्द पूरा करने दिए निर्देश

इस दौरान मंत्री सिलावट ने घोघरी मध्यम परियोजना की टेस्टिंग और ट्रायल 30 दिसंबर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पारसडोह परियोजना की सिंचाई व्यवस्था सुचारु रखने और निर्गुड प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया।

मंत्री ने मेंढ़ा मध्यम परियोजना का कार्य जून 2026 तक पूरा करने और अतिरिक्त 4500 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा।

गढ़ा मध्यम परियोजना पर की गई चर्चा

इसी तरह, गढ़ा मध्यम परियोजना को भी जून 2026 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को किसानों और ग्रामीणों के हित से जुड़ा बताते हुए काम में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन तय करने को कहा।

बैठक में मंत्री सिलावट ने जनजातीय बहुल क्षेत्र होने के कारण शीतलझिरी मध्यम परियोजना के लिए विशेष पैकेज पर चर्चा की। उन्होंने बैतूल जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 नई जल योजनाएं (बैराज, जलाशय) चिन्हित करने और उनकी साध्यता और स्वीकृति की कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी तय करने को कहा कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *