ताइवान में भयानक भूकंप, हिलने लगीं घर की दीवारें, आधी नींद में जान बचाने को भागे लोग

Last Updated:

ताइवान में शनिवार रात को एक भयानक भूकंप आया है, जब लोग बिस्तर पर सो रहे थे तो अचानक उनके घर की दीवारें हिलने लगीं. जिसके बाद लोग आधी नींद में ही उठकर जान बचाते हुए खुले मैदान की तरफ भागे. इस भूकंप से कांपती दीवारों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस भूकंप के बाद आफ्टर शॉक की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. यानी अभी भी खतरा टला नहीं है.

ताइवान में भूकंप (AI Image)

ताइपे: ताइवान में कुछ देर पहले ही भयानक भूकंप से धरती हिल गई है. ताइवान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसने राजधानी ताइपे समेत कई जगहों को हिलाकर रख दिया है. स्थानीय समय के अनुसार रात 11:05 बजे जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी धरती ऐसी डोली कि लोग सड़कों पर निकल आए. ताइपे में गगनचुंबी इमारतें करीब एक मिनट तक झूलती रहीं. क्या आप जानते हैं? सोशल मीडिया पर आए वीडियो में घरों के अंदर का सामान गिरता और बिजली के पोल खतरनाक तरीके से हिलते हुए देखे गए हैं.

About the Author

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

उत्कर्षा श्रीवास्तव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे न्यूज18 डिजिटल में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अपने करियर के द…और पढ़ें

homeworld

ताइवान में भयानक भूकंप, हिलीं घर की दीवारें, आधी नींद में जान बचाने भागे लोग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *