Last Updated:
What Kills Termites Instantly: दीमक का ठिकाना जमीन के अंदर होता है. हमें जो दिखती हैं, वो सिर्फ सतह पर काम करने वाली दीमकें होती हैं. इनका असली घर गहरी मिट्टी में छुपा रहता है. ये समस्या सिर्फ पुराने घरों में ही नहीं, नए अपार्टमेंट्स में भी बढ़ रही है. इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, चलिए इस लेख की मदद से समझते हैं.
घर में दीमक लगना आजकल बहुत आम समस्या बन गई है. चाहे कितनी भी महंगी दवाइयां इस्तेमाल करें या घर की मरम्मत करवाएं, कुछ महीनों बाद दीमक फिर से आ जाती है. इससे सुंदर लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजे, किताबें और जरूरी दस्तावेज के खराब होने का खतरा होता है.
ये समस्या सिर्फ पुराने घरों में ही नहीं, नए अपार्टमेंट्स में भी बढ़ रही है. दीमक बार-बार क्यों आती है और इन्हें हमेशा के लिए कैसे दूर करें, इसकी सही जानकारी न होना ही इसके होने के रिस्क को बढ़ाता है. अगर हम दीमक के व्यवहार, उन्हें पसंद आने वाला माहौल और कंट्रोल करने के सही तरीकों को जान लें, तो इस समस्या से जरूर छुटकारा पा सकते हैं.
दीमक बार-बार आने के कारण
दीमक की दवा लगाने के बाद भी इनके वापस आने के कुछ खास कारण होते हैं. असली दीमक का ठिकाना जमीन के अंदर होता है. हमें जो दिखती हैं, वो सिर्फ सतह पर काम करने वाली दीमकें होती हैं. इनका असली घर गहरी मिट्टी में छुपा रहता है. अगर इलाज वहां तक नहीं पहुंचता, तो दीमक फिर से आ जाती है. अगर दवा पूरे घर के चारों ओर बराबर न छिड़की जाए या कोई जगह छूट जाए, तो दीमक आसानी से उस रास्ते से घर में घुस जाती है. घर में नमी वाली जगहें, दीवारों में दरारें और मिट्टी से सटी लकड़ी की चीजें दीमक के लिए हमेशा के लिए रास्ता बना देती हैं.
दीमक से बचने के आसान तरीके
कुछ आसान आदतें अपनाकर आप दीमक को अपने घर से दूर रख सकते हैं. घर में पानी टपकने वाली पाइप या नल हो तो तुरंत ठीक करवाएं. बाथरूम और किचन में पानी जमा न होने दें. घर के फर्श, बंद कमरों और कोनों में हवा आने-जाने का इंतजाम करें. घर के बाहर लकड़ी की चीजें या लकड़ी मिट्टी पर सीधा न रखें. साल में एक बार प्रोफेशनल से दीमक की जांच करवाएं. दीवारों पर मिट्टी की लाइन या खोखली लकड़ी जैसी शुरुआती निशान देखें.
करें इन चीजों का इस्तेमाल
इसके अलावा आप दीमक से छुटकारा पाने के लिए नीम, लौंग, संतरे का तेल और वाइट विनेगर की मदद ले सकते हैं. इन चीजों को आपको दीमक प्रभावित एरिया पर लगाना है. रोजाना इसके प्रयोग से दीमक धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.