Middle East में बढ़ा तनाव, Dubai एयरपोर्ट पर फंसीं PV Sindhu, All England Open पर संकट

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शनिवार को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए जाते समय दुबई हवाईअड्डे पर फंस गईं क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया।
यह टूर्नामेंट अगले मंगलवार से शुरू होना है।

सिंधू ने इंस्टाग्राम पर एक भीड़भाड़ वाले हवाईअड्डे का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित। ’’
शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया।
इन सैन्य हमलों के कारण खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं जिनमें एमिरेट्स और एयर इंडिया शामिल हैं।

दुबई हवाईअड्डे ने भी मिसाइल हमलों के बाद हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अनिश्चितकाल के लिए सभी परिचालन निलंबित कर दिए हैं।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *