आगर मालवा में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यह स्थिति गुरुवार को बाइक टकराने के विवाद के बाद शुक्रवार को आरोपियों को पैदल कोर्ट ले जाने की घटना के बाद सामने आई। कुछ पोस्ट मुस्लिम समाज को लेकर आपत्तिजनक बताई जा र
.
इन आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शहर काजी वसिउद्दीन के निवास पर एकत्रित हुए। उन्होंने इस घटना पर चर्चा की और काजी वसिउद्दीन ने पुलिस अधिकारियों से बात कर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस पोस्ट डालने वाले युवकों की तलाश शुरू की
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवकों की तलाश तेज कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल अर्जुन नगर कॉलोनी पहुंचा, जहां बताया गया कि एक संदिग्ध युवक रहता है। हालांकि, पुलिस को वह युवक घर पर नहीं मिला।
युवक के परिजनों ने बताया कि लगभग 100 मुस्लिम युवक उनके घर पहुंचे थे, जिससे वे डरे हुए हैं और उन्हें जान-माल के नुकसान का भय है। पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एहतियातन शहर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस वाहन लगातार निगरानी कर रहे हैं।
काजी ने एसपी को ज्ञापन सौंपने की चेतावनी दी
शहर काजी वसिउद्दीन ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो शनिवार को मुस्लिम समाज सामाजिक स्तर पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेगा।
.