मंदसौर में गाय का कटा सिर मिलने से तनाव: विहिप ने हाईवे जाम किया, महू-नीमच हाईवे आधे घंटे से बाधित – Mandsaur News


मंदसौर नगर के नाका नंबर 10 स्थित प्रतापगढ़ चौराहा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क पर गाय का कटा हुआ सिर मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गाय का कटा हुआ सिर सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने नेशनल व स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के कारण महू-नीमच हाईवे पिछले करीब आधे घंटे से पूरी तरह जाम है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे आमजन और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
घटनास्थल पर विश्व हिंदू परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और प्रदर्शनकारी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *