तेंदूखेड़ा ITI भवन दो साल में जर्जर: दीवारों में दरारें और टाइल्स उखड़ीं, 6 करोड़ 40 लाख की लागत से बना था – Narsinghpur News


नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में साढ़े छह करोड़ की लागत से बना सरकारी आईटीआई (ITI) भवन महज दो साल में ही खस्ताहाल हो गया है। दीवारों में बड़ी दरारें और उखड़ती टाइल्स निर्माण की क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। इस शानदार दिखने वाले भवन का उद्घाटन जुलाई 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। उम्मीद थी कि इससे इलाके के युवाओं को तकनीकी शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी, लेकिन अब यह जर्जर भवन छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। प्राचार्य ने मानी दरारों की बात आईटीआई के प्राचार्य शैलेश कोल ने बताया कि करीब 6.40 करोड़ की इस परियोजना में से साढ़े पांच करोड़ निर्माण पर खर्च हुए हैं। उन्होंने माना कि जगह-जगह दरारें आ गई हैं, जिसकी मरम्मत के लिए पीआईयू (PIU) विभाग को आवेदन दिया गया है। हालांकि, निर्माण में गड़बड़ी के सवाल पर उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वे तकनीकी एक्सपर्ट नहीं हैं। सुविधाओं का अभाव और अधिकारियों की चुप्पी छात्रों का कहना है कि करोड़ों खर्च होने के बाद भी यहां पीने के पानी और खेल मैदान जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। इस मामले में जब पीआईयू के जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो वे कैमरे के सामने आने से बचते रहे। विभाग के कार्यपालन यंत्री अभिषेक ठाकुर ने भी फोन रिसीव नहीं किया। अब स्थानीय लोग इस पूरे निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *