खरगोन के बेड़िया में एक सूने घर में हुई चोरी का 36 घंटे के भीतर खुलासा मंगलवार को हो गया। पुलिस ने इस मामले में किराएदार पड़ोसी दंपती जैन पिता देवराम और उनकी पत्नी सोनु उर्फ माया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.28 लाख रुपए के चोरी के आभूषण जब्त कि
.
पुलिस के अनुसार, यह घटना 28 मार्च को हुई थी। फरियादी परिवार सहित एक कार्यक्रम में गया था। शाम को लौटने पर उन्होंने घर से सवा लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 4 हजार रुपए नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी बेड़िया थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम को फरियादी के पड़ोस में रहने वाले दंपति पर संदेह हुआ। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
.