Last Updated:
Nia Sharma teeth whitening home remedies: काफी लोगों के दांत बहुत ही पीले नजर आते हैं. केमिकल युक्त टूथपेस्ट लगाने से दांत कई बार साफ नहीं होते हैं. हाल ही में टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर…और पढ़ें
निया शर्मा ने दांत को चमकाने का देसी नुस्खा किया शेयर. PC instagram/niasharma90Nia Sharma teeth whitening home remedies: एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स, स्टाइल, फैशन के लिए काफी मशहूर हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कई सीरियल्स, रियलिटी शोज आदि में काम कर चुकीं निया अपने इंस्टाग्राम पर भी कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं. निया के बोल्ड अवतार, हॉट फिगर, ड्रेसिंग सेंस के काफी लोग कायल हैं. सिर से पैर तक वे खूबसूरत नजर आती हैं. उनके बाल, गाल से लेकर उनके मोतियों जैसे चमकते दांत भी उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं. हाल ही में निया (Nia Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सफेद चमकीले दांत पाने का सीक्रेट शेयर किया.
निया ने बताया दांत साफ करने का नुस्खा
इस इंस्टाग्राम वीडियो में निया कह रही हैं, “आज मैं घरेलू नुस्खे से अपने दांत साफ करने जा रही हूं, जो कि मैंने इंस्टाग्राम से सीखा है.” वीडियो में पहले अभिनेत्री ने दांतों पर हल्के दाग दिखाए और फिर कई सामग्रियों का जिक्र किया. इनमें बेकिंग सोडा, नमक, नींबू, नारियल तेल और टूथपेस्ट शामिल है. इन सभी को एक बाउल में डालकर उन्होंने मिक्स किया. इस मिश्रण को निया शर्मा ने अपने दांतों पर उंगलियों से लगाया और 2 मिनट तक ऐसे ही रख दिया. उसके बाद ब्रश कर लिया.
निया ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरा जीवन पूरी तरह से घरेलू नुस्खों में बीत रहा है. पहले मैंने अपने दांतों की सफेदी पर ध्यान नहीं दिया था (क्योंकि वे अभी तक सफेद दिखते थे), लेकिन 5000 इंस्टाग्राम वीडियो देखने के बाद मैंने इसे आजमाया है.”
View this post on Instagram