Tech Tips: इन कारणों से हैक होते हैं पासवर्ड, बचाव के तरीके जान लिए तो सेफ रहेगा डेटा और पैसा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Password Tips: पासवर्ड हैक होने की घटनाएं अब आम हो गई है. इस खतरे को देखते हुए अब अकाउंट्स को सिक्योर करने के लिए पासकी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और OTP आदि का यूज होने लगा है. दरअसल, कई लोग पासवर्ड सेट करते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें हैक करना आसान हो जाता है. इसके अलावा कई ऐसे तरीके भी हैं, जिससे लोग खुद गलती से अपना पासवर्ड शेयर कर बैठते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Password हैक कैसे होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

Password हैक कैसे होते हैं?

फिशिंग- कई बार हैकर्स असली दिखने वाले ईमेल, मैसेज और वेबसाइट आदि का सहारा लेते हैं. जब कोई यूजर इन नकली सोर्सेस को असली समझकर इन पर अपनी डिटेल्स डालता है तो हैकर्स इन्हें आसानी से चुरा लेते हैं. इससे पासवर्ड के साथ-साथ आपकी बाकी डिटेल्स भी हैकर्स के पास चली जाती है. 

सेम पासवर्ड- आजकल इंटरनेट पर इतने अकाउंट बनाने पड़ते हैं कि सबके पासवर्ड याद रखना मुश्किल हो जाता है. इससे बचने के लिए लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स और सर्विसेस के लिए एक ही पासवर्ड सेट कर लेते हैं. अगर इनमें से किसी एक प्लेटफॉर्म से पासवर्ड लीक हो जाए तो बाकी अकाउंट आसानी से हैक हो सकते हैं.

मालवेयर और स्पाईवेयर– साइबर अटैकर्स मालवेयर या स्पाईवेयर की मदद से भी पासवर्ड हैक कर सकते हैं. कई स्पाईवेयर ऐसे होते हैं, जो कीस्ट्रोक को रिकॉर्ड करते हैं. यानी दूर बैठा साइबर अटैकर्स स्पाईवेयर की मदद से यह देख पाता है कि आप अपने पीसी या लैपटॉप पर कौन-सी बटन प्रेस कर रहे हैं. इससे वह आपके पासवर्ड और दूसरी डिटेल्स चुरा सकता है.

सोशल इंजीनियरिंग- सोशल इंजीनियरिंग में साइबर हैकर यूजर के दिमाग के साथ खेलते हैं. हैकर्स फोन कॉल्स, मैसेज या ईमेल्स के जरिए यूजर को अपनी बातों में उलझा लेते हैं. कई बार हैकर्स सरकारी अधिकारी बनकर भी लोगों से संपर्क करते हैं और डर आदि दिखाकर पासवर्ड समेत जरूरी जानकारी निकलवा लेते हैं.

पासवर्ड हैक होने से कैसे बचाएं?

  • किसी भी अनजान व्यक्ति या सोर्स से आए लिंक पर अपनी डिटेल्स शेयर न करें.
  • कभी भी कॉल, मैसेज या ईमेल पर किसी अनजान व्यक्ति से यूजरनेम, पासवर्ड और OTP जैसी सेंसेटिव इंफोर्मेशन शेयर न करें.
  • अपने हर अकाउंट के लिए अलग-अलग और यूनीक पासवर्ड यूज करें. 
  • अपने पासवर्ड को रेगुलर चेंज करते रहें.
  • किसी भी अनसिक्योर मीडियम के जरिए अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ भी पासवर्ड शेयर न करें.
  • मालवेयर जैसे खतरों से बचने के लिए अपने डिवाइस में एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर यूज करें.

ये भी पढ़ें- सावधान! Fake WhatsApp ऐप से किया जा रहा लोगों को टारगेट, अलर्ट हुआ जारी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *