‘बेटी से गंदी बात करते हैं मास्साब…’ सीएम हेल्पलाइन पर मां ने की फरियाद; आरोपी शिक्षक निलंबित

मैहर के भदनपुर में 8वीं कक्षा छात्रा की मां ने सीएम हेल्पलाइन पर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 07:51:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Dec 2025 07:58:25 AM (IST)

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद शिक्षक निलंबित

HighLights

  1. सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद शिक्षक निलंबित
  2. शिक्षक पर गाली-गलौज और गंदी बात करने का आरोप
  3. जांच के बाद डीईओ ने की शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना/मैहर: ‘यहां के मास्साबों को क्या हो गया है। अपने ही विद्यालय की नाबालिग छात्रा से गंदी बात करने लगे।’ ऐसी फरियाद एक छात्रा की मां ने सीएम हेल्पलाइन में की है, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

महिला की सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर विद्यालय की छात्रा पर गलत निगाह रखने और आचरण का दोष पाया गया है। निलंबन की अवधि में आरोपी शिक्षक के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामनगर का कार्यालय नियत किया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार यह घटना प्रदेश के मैहर जिला में स्थित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भदनपुर की है। इस विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राजीव पांडेय के खिलाफ नेताजी सुभाषचंद बोस बालिका छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा आठवीं की एक छात्रा की मां ने शिकायत की है। छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि शिक्षक राजीव पांडेय ने परीक्षा में जबरन छात्रा के नंबर काट दिए। छात्रा की मां ने जब इस संबंध में बात की, तो आरोपी शिक्षक ने उनके साथ ही बदतमीजी की।

छात्रा की मां का आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह शिक्षक छात्रा से गंंदी बाते भी करता है। शिकायत के आधार पर मामले में जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- कॉलेज बस में भजन सुनने को लेकर विवाद, मुस्लिम युवकों ने कैंटिन में हिंदू छात्रों से की मारपीट

जांच में समाने आयी यह बात

बता दें कि सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत सामने आने पर प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी सतना/ मैहर कंचन श्रीवास्तव ने बीईओ और बीआरसीसी को संयुक्त रुप से जांच करने के आदेश दिया। संयुक्त जांच दल ने पाया कि आरोपी शिक्षक पांडेय अंग्रेजी विषय के शिक्षक है। दल ने यह भी पाया है कि पांडेय अमर्यादित व्यवहार करते थे और छात्रा को अपमानित भी करते थे। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *