Last Updated:
Which is more beneficial tea or black coffee: किसी को सुबह उठकर दूध वाली चाय पीना पसंद होता है तो कोई कॉफी का दीवाना होता है. कॉफी में भी काफी लोग ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं. एक्सपर्ट्स भी दूध वाली चाय या ब्लैक टी की बजाय ब्लैक कॉफी को अधिक फायदेमंद बताते हैं. आखिर कैसे है चाय से अधिक हेल्दी ब्लैक कॉफी, जानिए यहां.
काफी लोग होते हैं, जो सुबह उठते ही एक कप गरमा गर्म दूध वाली या फिर ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं. वहीं, कुछ लोग ब्लैक कॉफी पीते हैं. दूध वाली चाय हो या फिर कॉफी दोनों सबसे अधिक पी जाने वाली ड्रिंक्स हैं. इन दोनों ड्रिंक्स के लाखों लोग दीवाने हैं. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट चाय की बजाय कॉफी को अधिक हेल्दी बताते हैं तो कुछ चाय को खासकर, हर्बल ड्रिंक को सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं. वैसे, आजकल एक्सपर्ट्स चाय के मुकाबले ब्लैक कॉफी को बेहतर मानते हैं. चलिए जानते हैं कि चाय के मुकाबले ब्लैक कॉफी क्यों है बेहतर है. ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

चाय हो या ब्लैक कॉफी, यदि आप सुबह उठकर इन दोनों में से किसी भी एक का सेवन करते हैं तो इनके बीच के असली फर्क को जानना जरूरी है. दोनों में किसे पीना आपके लिए फायदेमंद होगा ये जान लें, ताकि आपको आगे चलकर कोई नुकसान न हो. दरअसल, चाय और ब्लैक कॉफी में जो सबसे बड़ा फर्क है, वो है इनमें मौजूद कैफीन की मात्रा.एक कप ब्लैक कॉफी में लगभग 90 से 100 मिलीग्राम कैफीन होता है. इतनी ही मात्रा की ब्लैक टी में सिर्फ 25-50 मिलीग्राम कैफीन होता है. यही ज्यादा कैफीन ब्लैक कॉफी को अधिक एनर्जी देने वाला ड्रिंक बनाता है.

जब आप सुबह उठकर चाय या ब्लैक टी पीने की बजाय ब्लैक कॉफी पीते हैं तो इससे दिमाग की एक्टिविटी बढ़ती है. कैफीन नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है, जिससे एनर्जी मिलती है. इससे फोकस, ध्यान और काम करने की क्षमता बढ़ती है. सुबह ऑफिस जाते हैं या उठकर पढ़ाई करते हैं, तो आप ब्लैक कॉफी पिएं, क्योंकि ये चाय की तुलना में आपको फिजिकली और मेंटली अधिक एक्टिव रखेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वजन कंट्रोल करने में भी ब्लैक कॉफी अधिक कारगर साबित हो सकता है. यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप ब्लैक कॉफी पिएं. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. अगर बिना चीनी या दूध के पिएंगे तो ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. साथ ही ये शरीर की फैट बर्न करने की प्रक्रिया में भी मदद करता है. चाय में आमतौर पर चीनी और दूध डालने से कैलोरी बढ़ जाती है.

ब्लैक कॉफी में पॉलीफेनॉल और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये शरीर में सूजन को कम करते हैं. दिल की बीमारी, डायबिटीज जैसी लंबी चलने वाली समस्याओं का खतरा कम करने में मदद करते हैं. चाय में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन कॉफी में जो कंपाउंड्स हैं, वो ज्यादा अलग-अलग तरह के होते हैं.

याददाश्त और दिमाग की सेहत के लिए ब्लैक कॉफी अधिक फायदेमंद होती है. कई रिसर्च में पता चला है कि रोज ब्लैक कॉफी पीने से याददाश्त बेहतर होती है. ये अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी नर्व से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम कर सकती है. चाय भी दिमाग के लिए फायदेमंद है, लेकिन ब्लैक कॉफी का असर ज्यादा साफ दिखता है.

जो लोग रेगुलर जिम जाकर वर्कआउट, एक्सरसाइज करते हैं या जो खिलाड़ी हैं, उनके लिए ब्लैक कॉफी बहुत फायदेमंद है. एक्सरसाइज से पहले ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में एड्रेनालिन बढ़ता है, जिससे ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है. इससे आप ज्यादा देर और अच्छे से एक्सरसाइज कर सकते हैं.

ब्लैक कॉफी पीने का हेल्दी तरीका-असली कॉफी बीन्स से बनी ब्लैक कॉफी सबसे अच्छी होती है. फ्रेंच प्रेस, ड्रिप या पोरओवर तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें शक्कर, क्रीमर या आर्टिफिशियल फ्लेवर ना डालें, क्योंकि ये सेहत के लिए अच्छा है. स्वाद के लिए थोड़ा सा दालचीनी मिला सकते हैं. हालांकि, किसी भी चीज की अति नहीं की जानी चाहिए. सीमित मात्रा में आप ब्लैक कॉफी पिएं तो चाय से ज्यादा फायदे देने वाला सुपर ड्रिंक है. हां, ऐसा भी नहीं कि दूध वाली चाय या ब्लैक टी सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है. आप इसे भी दिन भर में 2 कप तो पी ही सकते हैं.