Tata Steel Share: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर आज फोकस में रहने वाले हैं. मंगलवार को इसके शेयरों में 4.41 परसेंट की तेजी आई थी. इसके चलते शेयर BSE पर अपने पिछले बंद भाव 187.15 रुपये से चढ़कर 195.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए. आइए जानते हैं किन-किन वजहों से टाटा स्टील के शेयरों पर आज निवेशकों की पैनी नजर रहेगी?
शेयरों के फोकस में रहने की वजह
- शेयरों के आज फोकस में रहने की पहली बड़ी वजह है NINL का मर्जर. दरअसल, टाटा स्टील के बोर्ड ने अपनी सहायक कंपनी Neelachal Ispat Nigam Ltd (NINL) का खुद में विलय को मंजूरी दे दी है. NINL ओडिशा के कलिंगनगर में एक एकीकृत स्टील प्लांट चलाती है, जिसकी सालाना कैपेसिटी 0.98 मिलियन टन है. यह फैसला कंपनी के स्ट्रक्चर को आसान बनाने और ऑपरेश्नल कॉस्ट को कम करने के मकसद से लिया गया है.
- कंपनी अपनी विदेशी सब्सिडियरी कंपनी T Steel Holdings में 2 बिलियन डॉलर (करीब 18488 करोड़ रुपये) का निवेश करने जा रही है. इन पैसों का इस्तेमाल बकाए कर्ज को चुकाने के साथ-साथ विदेश में कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा.
- Medica TS Hospital पर जल्द ही टाटा स्टील का हक होगा. टाटा स्टील इसमें अपनी बची हुई 80.85 परसेंट की हिस्सेदारी करीब 1.49 करोड़ रुपये में खरीदने जा रही है. इसके बाद से इस पर पूरी तरह से टाटा स्टील का मालिकाना हक होगा.
- टाटा स्टील के शेयरों के फोकस में रहने की एक और वजह नई टेक्नोलॉजी के लिए किया गया एक समझौता भी है. कंपनी ने लो-कार्बन स्टील मेकिंग (Low-carbon steel making) के लिए नई तकनीक बनाने की चाह में बीजिंग की एक यूनिवर्सिटी USTB के साथ हाथ मिलाया है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
35 परसेंट तक क्रैश हुए IDBI बैंक के शेयर, निराश हुए निवेशक; जानें अकाउंट होल्डर्स पर असर
.