टाटा संस के चेयरमैन की सैलरी 15% बढ़ी: वित्त वर्ष 2023-24 में एन चंद्रशेखरन को मिले ₹155 करोड़, CFO की कमाई में 8% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एन चंद्रशेखरन किसी भारतीय कंपनी के सबसे अधिक वेतन पाने वाले प्रोफेशनल चीफ हैं। (फाइल फोटो)

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2025 में 155.81 करोड़ रुपए की सैलरी मिली, जो पिछले वित्त वर्ष (FY24) के वेतन से 15% ज्यादा है। एन चंद्रशेखरन किसी भारतीय कंपनी में सबसे अधिक वेतन पाने वाले प्रोफेशनल चीफ हैं।

FY24 में उनकी कमाई 135 करोड़ रुपए थी, लेकिन इस बार कंपनी के प्रॉफिट गिरने के बावजूद उनकी सैलरी में इजाफा हुआ। वहीं, CFO सौरभ अग्रवाल की कमाई में 8% का इजाफा हुआ है। यह जानकारी गुरुवार (24 जुलाई) टाटा संस की लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट में सामने आई है।

एन चंद्रशेखरन को 2017 में टाटा संस का चैयरमेन बनाया गया था। वो 2027 में टाटा संस के चैयरमेन रहेंगे।

एन चंद्रशेखरन को 2017 में टाटा संस का चैयरमेन बनाया गया था। वो 2027 में टाटा संस के चैयरमेन रहेंगे।

140.7 करोड़ रुपए प्रॉफिट पर कमिशन

चंद्रशेखरन को इस साल 15.1 करोड़ रुपए सैलरी और बेनिफिट्स के तौर पर मिले, जबकि बाकी का बड़ा हिस्सा यानी 140.7 करोड़ रुपए प्रॉफिट पर कमीशन के रूप में मिला। पिछले साल उनके कमीशन की दर 0.4% थी, जो अब बढ़कर 0.6% हो गई है, यानी कंपनी का प्रॉफिट जितना कम हुआ, उतना उनकी कमाई पर असर नहीं पड़ा। दूसरी ओर, टाटा संस का नेट प्रॉफिट 24.3% गिरकर 26,232 करोड़ रुपए रह गया है, जो पिछले साल 34,654 करोड़ रुपए था।

कंपनी से ट्रेनी के रूप में जुड़े थे एन चंद्रशेखरन

एन चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप की कंपनी TCS में ट्रेनी के तौर पर जॉइन किया था। वे इस समूह का चेयरमैन बनने वाले पहले नॉन फैमिली सदस्य हैं। उन्हें 2017 में पहली बार टाटा संस का चैयरमेन बनाया गया था। वो 2027 में टाटा संस के चैयरमेन रहेंगे।

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *