बुधवार का टैरोकार्ड राशिफल: धनु राशि वालों को प्रमोशन और मकर राशि के लोगों को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (29 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

29 अक्टूबर, बुधवार को मेष राशि वालों को पदोन्नति या बोनस मिलने का संकेत है। धनु राशि के लोगों को स्थायी फायदे के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। मीन राशि के लोगों को पुराने कॉन्टैक्ट्स से फायदा होगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – ऐस ऑफ पेन्टाकल्स आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। घर में सुकून और समृद्धि का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों की हँसी से दिन उज्जवल बनेगा। गृहिणियों के लिए नए अवसर या रचनात्मक विचार सामने आएँगे। परिवार में कोई छोटा उत्सव या पूजा का आयोजन संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, कोई पुराना उधार वापस मिल सकता है। व्यापार में नया सौदा या निवेश लाभकारी रहेगा। किसी रिश्तेदार से पुराने मनमुटाव का अंत हो सकता है। घर में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा, वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।

करियर: दिन प्रगति के नए दरवाजे खोल सकता है। मैनेजमेंट क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नेतृत्व का अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसर को नए प्रोजेक्ट की डील मिल सकती है। कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को केस में सकारात्मक मोड़ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या बोनस की सूचना संभव है। लव: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सिंगल को किसी मित्र से दिल जुड़ सकता है। प्रेमी युगलों के बीच संवाद से गहराई बढ़ेगी। पुराने मतभेद खत्म होंगे। प्रस्ताव या सगाई का शुभ योग बन सकता है। विवाहित जीवन में समझ और प्रेम का संतुलन रहेगा। हेल्थ: शरीर में नई स्फूर्ति और मन में हल्कापन रहेगा। रक्तचाप की समस्या है, तो संतुलन पर ध्यान देना चाहिए। त्वचा या बालों से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है। ध्यान, योग और पानी की मात्रा बढ़ाना लाभदायक रहेगा। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 1

वृष – सिक्स ऑफ़ पेन्टाकल्स आज का दिन संतुलन और दानशीलता से भरा रहेगा। परिवार में आपसी सहयोग और प्रेम का वातावरण बनेगा। बुजुर्गों की सलाह आज आपकी राह आसान करेगी। बच्चे किसी सफलता से परिवार का मान बढ़ा सकते हैं। गृहिणियों को परिवार के लिए कुछ खास खरीदने की खुशी मिलेगी। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, पर खर्चों में संयम रखें। व्यापार में किसी साझेदारी से लाभ संभव है। किसी मित्र या रिश्तेदार को सहायता देने का अवसर आएगा। घर में अतिथि आगमन या धार्मिक कार्य से वातावरण आनंदमय रहेगा।

करियर: आपके कार्यस्थल पर आपकी ईमानदारी और निष्पक्षता सराही जाएगी। कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया सौदा या ग्राहक मिल सकता है। कला से जुड़े लोग अपनी रचनात्मकता से पहचान बना सकते हैं। स्वरोजगार में हैं, उनके लिए यह दिन विस्तार योजनाओं के लिए शुभ है। मेहनत का उचित फल मिलेगा। लव: रिश्तों में देने और पाने का संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। साथी की भावनाओं को समझना संबंधों को गहराई देगा। सिंगल को किसी सामाजिक कार्यक्रम में नया आकर्षण मिल सकता है। विवाहित लोगों के बीच गलतफहमियाँ धीरे-धीरे दूर होंगी। पार्टनर से आर्थिक या भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। हेल्थ: आज शरीर में संतुलन और ऊर्जा बनी रहेगी। पेट से जुड़ी हल्की असुविधा या गैस की समस्या परेशान कर सकती है। बाहर का खाना टालें। सुबह की सैर और ताजा फल लाभकारी रहेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान या संगीत सुनना अच्छा रहेगा। लकी रंग: मिंट ग्रीन, लकी नंबर: 5

मिथुन – थ्री ऑफ़ वाण्ड्स आज का दिन दूरदृष्टि और योजनाओं का है। परिवार में नए विचारों पर चर्चा होगी। बुजुर्गों की सलाह से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। बच्चों की शिक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी खुशी मिल सकती है। गृहिणियों को किसी नई रेसिपी या रचनात्मक कार्य से प्रसन्नता मिलेगी। यात्रा या स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर बचत बढ़ाने का प्रयास आवश्यक है। घर में वातावरण शांत और सहयोगपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों से संवाद बढ़ेगा। किसी पुराने मतभेद पर सामंजस्य की पहल हो सकती है।

करियर: टेक्निकल क्षेत्र के लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों को नई रिसर्च या प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। फ्रीलांसर को विदेश से कार्य प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में किसी नई शाखा में ट्रांसफर की संभावना है। सफलता धीरे-धीरे आकार लेगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें। लव: भावनाओं का प्रवाह गहरा रहेगा। दूरस्थ रिश्तों में विश्वास का महत्व बढ़ेगा। सिंगल को सोशल मीडिया या यात्रा में नई मुलाकात का संकेत है। विवाहित जीवन में साथी के साथ नए सपनों की योजना बन सकती है। पुराने प्रेमी से अप्रत्याशित संदेश या संपर्क संभव है। रिश्तों में उत्साह और नई शुरुआत का प्रतीक है। हेल्थ: गर्दन या कंधे में जकड़न परेशान कर सकती है, हल्की स्ट्रेचिंग करें। श्वास संबंधी परेशानी वालों के लिए सुबह की धूप में चलना लाभदायक रहेगा। माइग्रेन या हल्का सिरदर्द संभव है, जल सेवन बढ़ाएँ। संतुलित भोजन ही ग्रहण करें। लकी रंग: रस्ट ऑरेंज, लकी नंबर: 9

कर्क – टू ऑफ़ कप्स आज का दिन सामंजस्य और भावनात्मक जुड़ाव से भरा रहेगा। परिवार में आपसी समझ और स्नेह बढ़ेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे पर समाधान मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मानसिक शांति देगा। गृहिणियों को परिवार से सहयोग और सम्मान मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। आर्थिक रूप से साझा निवेश या किसी करीबी से सहायता मिलने की संभावना है। परिवार में कोई छोटी खुशी या उपहार का आदान-प्रदान हो सकता है। रिश्तेदारों के बीच मेल-मिलाप के अवसर बनेंगे।

करियर: मैनेजमेंट क्षेत्र के लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण केस में सफलता मिल सकती है। फ्रीलांसर को ग्राहक के साथ स्थायी अनुबंध प्राप्त हो सकता है। हेल्थकेयर क्षेत्र में हैं, उन्हें नए अवसर या सम्मान मिलने की संभावना है। नए विचारों पर चर्चा लाभदायक रहेगी। अपने नेटवर्क को मजबूत करें। लव: रिश्तों में गहराई और भरोसा बढ़ेगा। अविवाहित को प्रस्ताव या नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाहित जीवन में आपसी संवाद से रिश्ते और मजबूत होंगे। पुराने मनमुटाव समाप्त होने का संकेत है। साझा लक्ष्य पर साथ काम करने से निकटता बढ़ेगी। रोमांस और भावनात्मक समझ का प्रतीक है। हेल्थ: हृदय या रक्त परिसंचरण से जुड़ी समस्या वालों के लिए दिन सावधानी का है। सुबह की हल्की व्यायाम और ध्यान लाभ देगा। तनाव या बेचैनी से बचने के लिए आराम करें। मीठा नियंत्रित रखना चाहिए। नींद पूरी करना अनिवार्य है। लकी रंग: रोज पिंक, लकी नंबर: 4

सिंह – टू ऑफ़ पेन्टाकल्स आज का दिन संतुलन और निर्णयों का परीक्षण करेगा। परिवार और कार्य के बीच समय बाँटना चुनौतीपूर्ण रहेगा। बुजुर्गों की कोई पुरानी सलाह आज उपयोगी सिद्ध होगी। गृहिणियों को घरेलू कार्यों और निजी रुचियों में संतुलन बनाना होगा। आर्थिक रूप से दो अवसर एक साथ सामने आ सकते हैं, समझदारी से चुनाव करें। परिवार में किसी सदस्य की राय से नया दृष्टिकोण मिलेगा। किसी पुराने विवाद पर समझौते का संकेत है। घर का माहौल स्थिर रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है। दिन आपको आत्मसंयम और विवेक का पाठ सिखाएगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में बहु-कार्यकुशलता की जरूरत होगी। कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े लोग दो डील के बीच उलझ सकते हैं। टेक्निकल प्रोफेशन में नए प्रोजेक्ट और समय सीमा का दबाव रहेगा। स्वरोजगार करने वालों को वित्तीय निर्णयों में सावधानी रखनी चाहिए। कला क्षेत्र के जातकों को दो प्रस्ताव मिल सकते हैं। लव: रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। भावनाओं और व्यवहार में संतुलन आवश्यक है। अविवाहित को दो आकर्षणों के बीच निर्णय लेना कठिन होगा। विवाहित जीवन में किसी पुराने विषय पर चर्चा हो सकती है। संवाद में स्पष्टता रखें, गलतफहमियों से बचें। हेल्थ: आज शारीरिक थकान और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। पाचन या एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। पर्याप्त जल पिएँ और मसालेदार भोजन से दूरी रखें। लंबे समय तक बैठने से कमर दर्द बढ़ सकता है। योगासन और हल्की स्ट्रेचिंग राहत देंगे। लकी रंग: पीच, लकी नंबर: 5

कन्या – किंग ऑफ़ कप्स आज का दिन भावनात्मक संतुलन का रहेगा। परिवार में आपकी समझदारी माहौल को शांत रखेगी। बुजुर्गों के प्रति आदर और बच्चों के प्रति स्नेह बढ़ेगा। गृहिणियों को आज आत्मसंतोष और परिवार की सराहना मिलेगी। किसी पुराने रिश्तेदार से पुनः जुड़ाव संभव है। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी, पर अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। घर में संगीत, कला या आध्यात्मिक वार्तालाप से वातावरण मधुर रहेगा। किसी सदस्य की उपलब्धि गर्व दिला सकती है। आप सभी का भावनात्मक आधार बनेंगे।

करियर: कार्यस्थल पर नेतृत्व और सहानुभूति का मिश्रण सफलता दिलाएगा। मेडिकल क्षेत्र के लोगों को सम्मान या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कला से जुड़े लोग अपनी रचनात्मकता से सबका मन जीतेंगे। मैनेजमेंट क्षेत्र में आपका निर्णय संतुलित रहेगा। फ्रीलांसर को दीर्घकालिक अनुबंध मिलने की संभावना है। सहकर्मी आपकी राय को महत्व देंगे। लव: प्रेम जीवन में समझदारी बढ़ेगी। साथी की भावनाओं को आप गहराई से महसूस करेंगे। विवाहित लोगों के बीच भावनात्मक सुरक्षा मजबूत होगी। अविवाहित लोगों को किसी बुद्धिमान और संवेदनशील व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। पुराने रिश्तों में सुलह के संकेत हैं। रोमांस आज शांति और गहराई से भरा रहेगा। हेल्थ: भावनात्मक तनाव से बचें। हर्बल चाय और हल्की वॉक लाभकारी रहेगी। दिनचर्या में योग या ध्यान शामिल करें। आँखों की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए विश्राम लें। रात में स्क्रीन टाइम सीमित करें। शांत वातावरण में कुछ समय बिताने से ऊर्जा पुनः संचित होगी। लकी रंग: सी ब्लू, लकी नंबर: 2

तुला – टू ऑफ़ कप्स आज का दिन रिश्तों और सहयोग का प्रतीक रहेगा। परिवार में स्नेह और मेलजोल बढ़ेगा। किसी करीबी से लंबे समय बाद मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। बुजुर्गों की दुआएँ आपके कार्य में सफलता दिलाएँगी। गृहिणियों को परिवार के प्रति भावनात्मक समर्थन मिलेगा। किसी सदस्य की उपलब्धि या उपहार से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक रूप से किसी साझेदारी या संयुक्त योजना से लाभ संभव है। रिश्तेदारों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार से पुरानी दूरियाँ मिटेंगी। आपसी संवाद और प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी।

करियर: सहयोग और टीमवर्क से प्रगति सुनिश्चित होगी। कॉमर्स क्षेत्र के जातकों को नई साझेदारी से लाभ मिलेगा। कला और डिज़ाइन क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रतिष्ठा बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मैनेजमेंट क्षेत्र में आपकी मध्यस्थता विवादों को सुलझा सकती है। फ्रीलांसर को दीर्घकालिक अनुबंध का प्रस्ताव मिल सकता है। विश्वास और पारदर्शिता से सफलता मिलेगी। लव: रिश्तों में आत्मीयता और संवाद का समय है। सिंगल को किसी परिचित के माध्यम से नया संबंध मिल सकता है। प्रेमी युगलों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और बढ़ेगा। विवाहित जीवन में आपसी समझ गहरी होगी। पुराने विवाद का समाधान बातचीत से संभव है। रोमांस में शांति और संवेदना दोनों रहेंगे। प्रेम प्रस्ताव या स्वीकारोक्ति का संकेत भी ला सकता है। हेल्थ: हार्मोनल असंतुलन या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है। पौष्टिक आहार और जल सेवन पर ध्यान दें। स्किन एलर्जी या हल्की खुजली की समस्या संभव है। तनाव कम करने के लिए योग और गहरी साँसों का अभ्यास करें। लकी रंग: पर्ल व्हाइट, लकी नंबर: 1

वृश्चिक – स्ट्रेंथ आज का दिन आत्मविश्वास और नियंत्रण का प्रतीक रहेगा। परिवार में आपकी दृढ़ता सभी को प्रेरित करेगी। बुजुर्गों की देखभाल और बच्चों के प्रति जिम्मेदारी संतुलित रहेगी। गृहिणियों को घर के किसी महत्वपूर्ण निर्णय में प्रमुख भूमिका मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर अनावश्यक खर्चों पर संयम आवश्यक है। परिवार में किसी सदस्य को आपका मार्गदर्शन मनोबल देगा। कोई पुराना विवाद आपके शांत स्वभाव से सुलझ सकता है। घर का माहौल प्रेम और विश्वास से भरा रहेगा। आज आप परिस्थिति पर नियंत्रण रखेंगे।

करियर: मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जातकों को कठिन केस में सफलता मिल सकती है। टेक्निकल फील्ड के लोगों को कठिन प्रोजेक्ट में नेतृत्व मिलेगा। मैनेजमेंट क्षेत्र में आपका निर्णय दूरगामी परिणाम देगा। फ्रीलांसर को मेहनत के बाद स्थिरता मिलेगी। बॉस या वरिष्ठ आपके आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे। बड़ी चुनौती के बाद सम्मान प्राप्त होगा। लव: प्रेम जीवन में भावनात्मक स्थिरता लौटेगी। साथी के प्रति आपका धैर्य और देखभाल संबंधों को मजबूत बनाएगा। विवाहित के बीच परिपक्व संवाद रहेगा। सिंगल लोगों को किसी भरोसेमंद व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। संबंधों में असुरक्षा खत्म होगी। प्रेम में संयम और ईमानदारी की आवश्यकता है। हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव या जोड़ों में हल्की अकड़न महसूस हो सकती है। रक्तचाप वाले जातकों को तनाव से बचना चाहिए। योग और श्वास अभ्यास से शक्ति और लचीलापन बढ़ेगा। पाचन प्रणाली सामान्य रहेगी। मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। लकी रंग: गोल्डन येलो, लकी नंबर: 1

धनु – टेन ऑफ़ कप्स आज का दिन पूर्णता और पारिवारिक खुशी का है। परिवार में सामंजस्य और आनंद की लहर दौड़ेगी। किसी विशेष अवसर या उत्सव का आयोजन संभव है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों की सफलता मन को प्रसन्न करेगी। गृहिणियों को आज परिवार से सराहना और प्रेम मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ पुराने संबंध पुनर्जीवित होंगे। घर का वातावरण संगीत, हँसी और साथ से भरा रहेगा। आज आप अपने प्रियजनों के बीच भावनात्मक सुरक्षा और अपनापन महसूस करेंगे।

करियर: मैनेजमेंट क्षेत्र में कार्यरत जातकों को टीम से सम्मान प्राप्त होगा। कला या मीडिया से जुड़े लोग किसी उपलब्धि या पहचान का आनंद लेंगे। फ्रीलांसर को ग्राहक से सराहना मिलेगी। कॉमर्स क्षेत्र के जातकों को स्थायी लाभ का संकेत है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी निष्ठा से प्रभावित होंगे। पदोन्नति या बोनस की संभावना बन रही है। लव: प्रेम जीवन आज मिठास से भरा रहेगा। विवाहित के बीच गहरी समझ और एकता का भाव रहेगा। सिंगल के लिए रिश्ता या विवाह प्रस्ताव का योग है। पुराने प्रेमियों के बीच सुलह की संभावना बन सकती है। परिवार भी आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकता है। साथी के साथ बिताया समय यादगार रहेगा। हेल्थ: आज मन और शरीर दोनों संतुलित रहेंगे। पाचन और रोग प्रतिरोधक तंत्र बेहतर कार्य करेंगे। दिनचर्या में सैर और हल्का योग स्वास्थ्य बनाए रखेगा। माइग्रेन या थकान से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। हँसी-मजाक और सकारात्मक वातावरण मानसिक ताजगी देगा। लकी रंग: डीप ब्राउन, लकी नंबर: 7

मकर – द एम्प्रेस आज का दिन समृद्धि, रचनात्मकता और संतुलन से भरा रहेगा। परिवार में स्नेह और देखभाल का वातावरण रहेगा। गृहिणियों के लिए यह दिन सम्मान और प्रशंसा लेकर आएगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक रूप से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। घर की सजावट या नई वस्तु की खरीद से आनंद मिलेगा। परिवार में किसी महिला सदस्य की भूमिका आज प्रमुख रहेगी। आत्मिक शांति और प्रेम का प्रवाह दिन को सुखद बनाएगा।

करियर: सृजनात्मकता और संवेदनशीलता आपकी ताकत बनेगी। कला और डिज़ाइन से जुड़े लोगों के लिए यह दिन प्रगति का है। मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वालों को नेतृत्व और भरोसे की जिम्मेदारी मिलेगी। कॉमर्स क्षेत्र के लोग नई डील से लाभ पा सकते हैं। फ्रीलांसर को प्रतिष्ठित ग्राहक से दीर्घकालिक प्रोजेक्ट मिलेगा। लव: प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई और स्थिरता आएगी। विवाहित के बीच निकटता बढ़ेगी। सिंगल लोगों को किसी संवेदनशील और समझदार व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। प्रेम में सच्चाई और समर्पण का भाव रहेगा। साथी की कोई छोटी-सी सरप्राइज आपकी भावनाओं को छू जाएगी। हेल्थ: संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम लाभ देगा। स्किन या बालों की देखभाल पर ध्यान दें। ध्यान और संगीत मानसिक शांति देगा। फूलों की खुशबू या अरोमा थेरेपी से ऊर्जा मिलेगी। प्रकृति से जुड़ना आज आत्मा के लिए औषधि साबित होगा। लकी रंग: एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर: 5

कुंभ – क्वीन ऑफ़ पेन्टाकल्स आज का दिन स्थिरता और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। परिवार में आपकी व्यावहारिक सोच सभी को प्रेरित करेगी। बुजुर्गों की सलाह जीवन में नई दिशा देगी। गृहिणियों को अपने प्रयासों का सम्मान मिलेगा। घर में साज-सज्जा या पौधों से जुड़ी गतिविधियाँ मन को प्रसन्न करेंगी। आर्थिक रूप से लाभ का दिन है, पर खर्च सोच-समझकर करें। किसी रिश्तेदार की मदद से रुका कार्य आगे बढ़ेगा। घर में शांति और अपनापन रहेगा। परिवार के छोटे सदस्य आपकी ऊर्जा से उत्साहित रहेंगे। आज आप स्थिरता और स्नेह का प्रतीक बनेंगे।

करियर: कॉमर्स क्षेत्र के लोगों को आज महत्वपूर्ण ग्राहक से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। टेक्निकल प्रोफेशन में काम करने वालों को बॉस से सराहना मिलेगी। स्वरोजगार करने वालों को आर्थिक संतुलन और नए निवेश के अवसर मिलेंगे। मैनेजमेंट क्षेत्र में आपका अनुशासन दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। महिलाएँ के लिए करियर विस्तार के लिए अनुकूल रहेगा। लव: प्रेम जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव रहेगा। विवाहित के बीच जिम्मेदारियों का संतुलन मजबूत होगा। सिंगल को किसी सहयोगी या मित्र से गहरा भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। साथी की देखभाल और संवेदनशीलता रिश्ते को गहराई देगी। प्रेम में व्यावहारिकता के साथ सच्चाई का मेल रहेगा। हेल्थ: थायराइड या हार्मोनल असंतुलन की समस्या वालों को आहार में ध्यान रखना होगा। घर का बना पौष्टिक भोजन फायदेमंद रहेगा। कमर दर्द या घुटनों की अकड़न में हल्की तकलीफ हो सकती है। सुबह की धूप में थोड़ी देर टहलना लाभदायक रहेगा। लकी रंग: व्हाइट, लकी नंबर: 1

मीन – सिक्स ऑफ़ कप्स आज का दिन पुरानी यादों और भावनात्मक जुड़ावों से भरा रहेगा। परिवार में बचपन जैसी सादगी और खुशी महसूस होगी। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात मन को आनंद देगी। बुजुर्गों के साथ बीते समय की बातें सुनना सुकून देगा। गृहिणियों को पुराने शौक या कला को फिर से अपनाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर दान-पुण्य या मदद का भाव प्रबल रहेगा। परिवार में कोई पुराना वादा पूरा करने का अवसर मिलेगा। आज का दिन भावनात्मक आत्मीयता और अपनापन बढ़ाएगा।

करियर: पुराने संपर्क आज उपयोगी सिद्ध होंगे। कला या शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत को पुराने प्रयासों से पहचान मिलेगी। फ्रीलांसर को किसी पूर्व ग्राहक से नया कार्य प्रस्ताव मिल सकता है। मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वालों को टीम से सम्मान मिलेगा। टेक्निकल प्रोफेशन में किसी पुराने प्रोजेक्ट की पुनः शुरुआत संभव है। अनुभव आज आपका सबसे बड़ा संसाधन बनेगा। लव: आज प्रेम जीवन में पुरानी भावनाएं पुनर्जीवित होंगी। किसी पुराने साथी से अप्रत्याशित संपर्क संभव है। विवाहित के बीच पुरानी बातें मुस्कान लाएँगी। सिंगल के लिए यह दिन बीते रिश्ते से जुड़ी भावनाओं को स्पष्ट करेगा। कुछ लोगों को अतीत का कोई अधूरा रिश्ता फिर से जोड़ सकता है। संबंधों में क्षमा और समझदारी का भाव प्रबल रहेगा। हेल्थ: गले या सर्दी-जुकाम की हल्की समस्या परेशान कर सकती है। हर्बल चाय और गुनगुना पानी राहत देगा। एलर्जी से पीड़ित लोगों को सतर्क रहना चाहिए। मन को शांत रखने के लिए ध्यान और हल्की वॉक लाभदायक रहेगी। हँसी और संगीत आज आपकी दवा साबित हो सकते हैं। लकी रंग: बेज, लकी नंबर: 2

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *