शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि के लोगों को पुराने कामों से फायदा मिलेगा, धनु राशि वालों के कामकाज में अचानक बदलाव के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (6 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 फरवरी, शुक्रवार को मेष राशि के लोगों को परिवार और पुराने कामों से फायदा मिलेगा। वृष राशि वालों के भावनात्मक संतुलन और समझदारी से काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वालों को टीमवर्क से फायदा मिलेगा। धनु राशि वालों के कामकाज में अचानक बदलाव के योग हैं। मकर राशि वालों के करियर के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – टेन ऑफ पेंटाकल्स

आज परिवार का साथ और भरोसा आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद सुरक्षा देगा। गृहिणी को पुराने काम की सराहना मिल सकती है, जिससे मन हल्का होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार से जुड़ा छोटा आयोजन दिन को व्यस्त रखेगा।

करियर – ऑफिस में टीमवर्क से काम आगे बढ़ेगा। मीडिया और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने प्रोजेक्ट में रुका काम फिर चल पड़ेगा। बिजनेस में पुराने संपर्क से लाभदायक बात बनेगी। लव – रिश्तों में नरमी और अपनापन रहेगा। साथी से पुरानी बात पर सुलह हो सकती है। अविवाहित लोगों को किसी परिचित से भावनात्मक संदेश मिल सकता है। दूर हुए रिश्तों में फिर जुड़ाव बन सकता है। हेल्थ – ज्यादा स्क्रीन से बचें। कंधे की जकड़न में हल्की गर्म सिकाई राहत देगी। ओवरथिंकिंग घटेगी और नींद बेहतर रहेगी। लकी कलर – पर्पल, लकी नंबर – 3

वृष – किंग ऑफ कप्स

आज घर में भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन माहौल शांत रहेगा। पुराने मुद्दे पर समझदारी से हल निकल सकता है। बुजुर्गों की बात मन को सुकून देगी। बच्चों का छोटा सहयोग भी खुशी बढ़ाएगा। पैसों में संतुलित सोच फायदा देगी।

करियर – काम में आपका धैर्य और बात करने का तरीका असर दिखाएगा। ऑफिस की उलझन आप शांति से सुलझा पाएंगे। मैनेजमेंट, काउंसलिंग, मीडिया और क्रिएटिव काम में मौके मिल सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ के योग हैं। लव – साथी आपकी अनकही चिंता समझ लेगा। पुरानी नाराजगी अपने आप हल्की होगी। सच्ची बात रिश्ते में भरोसा बढ़ाएगी। छोटा उपहार या प्यारी बात मन हल्का करेगी। हेल्थ – आंखों में थकान या साइनस की हल्की दिक्कत हो सकती है। स्क्रीन टाइम घटाएं। गरम पानी, सादा भोजन और शाम की वॉक लाभ देगी। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4

मिथुन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आज मिलकर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर में सहयोग का माहौल रहेगा। बड़े लोगों की व्यावहारिक सलाह काम आएगी। गृहिणी नई तरकीब से समय बचाएगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और साझा योजना में बढ़त दिखेगी।

करियर – टीम के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। अलग विभाग के लोगों से नई सीख मिलेगी। प्रेजेंटेशन या मीटिंग में आपकी तैयारी असर डालेगी। आर्ट और कंटेंट से जुड़े लोगों को नए आइडिया मिलेंगे। लव – साथी के साथ योजनाबद्ध बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी। दोस्ती से प्रेम की ओर बढ़ रहे लोगों को अच्छा संकेत मिलेगा। कपल्स घर से जुड़ी छोटी योजना बना सकते हैं। साझा लक्ष्य से जुड़ाव बढ़ेगा। हेल्थ – पीठ में हल्की जकड़न हो सकती है। स्ट्रेचिंग और हल्की वॉक करें। पुरानी हेल्थ रूटीन पर चल रहे लोगों को सुधार महसूस होगा। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

कर्क – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स

घर का माहौल थोड़ा औपचारिक रह सकता है। हर कोई अपने काम में लगा रहेगा। बुजुर्गों की सधी हुई बात आपको सही दिशा देगी। बच्चों का ध्यान पढ़ाई और रचनात्मक काम पर रहेगा। खर्चों पर आपकी नजर बनी रहेगी।

करियर – कार्यस्थल पर आपकी एकाग्रता और तेज सोच काम आएगी। किसी प्रोजेक्ट में आपकी राय को महत्व मिलेगा। फ्रीलांसर को साफ निर्देश मिलेंगे, जिससे काम तेज चलेगा। ट्रांसफर या भूमिका बदलने की खबर भी आ सकती है। लव – साथी स्पष्ट जवाब चाहता नजर आएगा। थोड़ी दूरी या चुप्पी बन सकती है, लेकिन सच बोलने से स्थिति सुधरेगी। अविवाहित लोगों को तटस्थ प्रतिक्रिया मिल सकती है, फिर भी बातचीत सच्ची रहेगी। हेल्थ – दांत या मसूड़ों की पुरानी दिक्कत उभर सकती है। बहुत ठंडा-गरम साथ में न लें। हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग और श्वास अभ्यास राहत देंगे। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

सिंह – द टेम्परेन्स

घर का माहौल शांत रहेगा। बच्चों की जरूरतें थोड़ी ज्यादा लग सकती हैं। बुजुर्ग नरमी से सलाह देंगे। आज फैसले सोच-समझकर लेना सही रहेगा। आय और खर्च लगभग बराबर रहेंगे, इसलिए जल्दबाजी न करें।

करियर – डेडलाइन का दबाव रहेगा, पर आपका धैर्य काम संभाल लेगा। टेक और मैनेजमेंट में नए तरीके सीखने का मौका मिलेगा। लॉ या मेडिकल क्षेत्र में सुधार और सराहना मिलेगी। फ्रीलांसर दो छोटे काम जोड़ सकते हैं। लव – साथी अपनी निजी उलझन से बाहर आना चाहेगा और आपका शांत रवैया उसे भरोसा देगा। छोटी जलन या गलतफहमी जल्दी ठीक हो जाएगी। दोस्ती में पुरानी गलतफहमी साफ हो सकती है। हेल्थ – भारी वर्कआउट से बचें। सांस से जुड़ी दिक्कत वाले लोग धूल-धुएं से दूर रहें। हल्का मेडिटेशन और नियमित पानी से ऊर्जा बढ़ेगी। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

कन्या – थ्री ऑफ कप्स

आज का दिन हल्का और खुश रखने वाला है। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। छोटी गेट-टुगेदर या रिश्तेदारों से बात दिन को अच्छा बनाएगी। गृहिणी को काम आसान लगेंगे। आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार मन को सुकून देगा।

करियर – टीमवर्क का अच्छा अनुभव मिलेगा। कंटेंट, काउंसलिंग, आर्ट और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को सराहना मिल सकती है। नई ट्रेनिंग या वर्कशॉप की जानकारी दिशा साफ करेगी। व्यापार में छोटा सहयोग लाभ देगा। लव – रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर से छोटी बात भी मन हल्का करेगी। संचार साफ रहेगा। पुराना संदेश या कॉल प्रेम में गर्माहट बढ़ा सकता है। हेल्थ – दिन सामान्य रहेगा। स्किन पर हल्की जलन या रैश हो सकते हैं, लेकिन गंभीर नहीं। योग और हल्का मेडिटेशन तुरंत राहत देंगे। लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3

तुला – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स

आज मन थोड़ा भारी रह सकता है। बिना वजह चिंता बढ़ सकती है। घर में छोटी बात तनाव दे सकती है, लेकिन बुजुर्गों का शांत रवैया स्थिति संभालेगा। हाउसवाइफ को काम का दबाव अधिक लगेगा। शाम तक माहौल नरम होगा।

करियर – तालमेल की कमी से अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। फ्रीलांसर को क्लाइंट की अचानक मांग तनाव दे सकती है। बिजनेस में खर्च बढ़ने से योजना बदलनी पड़ सकती है। इंटरव्यू की तैयारी करने वालों को आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। लव – साथी की बात जल्दी चुभ सकती है। पुराने विवाद की याद मन भारी कर सकती है। जवाब देर से मिलने पर बेचैनी बढ़ेगी। नरम भाषा रखें, वरना छोटी बात बढ़ सकती है। हेल्थ – हल्का सिरदर्द, माइग्रेन या गैस की दिक्कत हो सकती है। भीड़ और तेज शोर से दूर रहें। योग और हल्की सैर राहत देगी। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9

वृश्चिक – द हाई प्रीस्टेस

आज भीतर की आवाज मजबूत रहेगी। मन शांत रहकर चीजों को गहराई से समझेगा। परिवार की कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, लेकिन संतुलन बना रहेगा। गृहिणी घर की व्यवस्था में नया तरीका लाएगी। आर्थिक गति धीमी पर स्थिर रहेगी।

करियर – फाइल, रिपोर्ट या प्रोजेक्ट में गहराई से काम करना होगा। लॉ क्षेत्र में छिपा पहलू पकड़ में आएगा। आर्ट और मैनेजमेंट में आपकी समझ अलग पहचान देगी। बारीक नजर आज आपकी ताकत रहेगी। लव – साथी का व्यवहार थोड़ा रहस्यमय लग सकता है, लेकिन भावना सच्ची रहेगी। कम शब्दों में भी गहरा जुड़ाव रहेगा। अविवाहित लोग शांत स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ – ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। नकारात्मक सोच से ऊर्जा घट सकती है। शांत संगीत, ध्यान और धीमी वॉक लाभ देगी। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 4

धनु – द टावर

आज अचानक बदलावों वाला दिन है। घर में पुरानी बात पर तेज चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह सही दिशा देगी। गृहिणी पर काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। अनपेक्षित खर्च सामने आ सकता है। यात्रा या पारिवारिक योजना बदल सकती है।

करियर – नीति या नियम बदलने से काम का तरीका बदलना पड़ेगा। सरकारी क्षेत्र में विभाग या स्थान बदलने का योग है। क्रिएटिव काम में आलोचना नई सोच देगी। बिजनेस में अचानक नुकसान सुधार की दिशा दिखाएगा। लव – पार्टनर की भावनाएं तेज रहेंगी। बात गहरी होगी, पर टकराव का योग भी रहेगा। गलतफहमी तुरंत साफ करना जरूरी है। पुराने रिश्ते से दोबारा संपर्क भी बन सकता है। हेल्थ – चक्कर, ब्लड प्रेशर, गर्दन या पीठ में खिंचाव संभव है। तनाव बढ़ सकता है। हल्का भोजन, ज्यादा पानी और आराम जरूरी रहेगा। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7

मकर – नाइन ऑफ कप्स

दिन शांत और संतोष देने वाला रहेगा। घर में अपनापन और मधुरता बनी रहेगी। बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ेगा। रुका काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, हालांकि किसी मनचाहे खर्च की इच्छा बनी रह सकती है।

करियर – टेक, लॉ, मैनेजमेंट और आर्ट से जुड़े लोगों को पुराना काम पूरा होने से राहत मिलेगी। व्यापार में स्थिर बढ़त रहेगी। सीनियर से सराहना मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार आए तो जल्दबाजी न करें। लव – रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। नया रिश्ता खोज रहे लोगों को समझदार व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। दांपत्य में छोटी योजना खुशी देगी। हेल्थ – नींद और पाचन बेहतर रहेंगे। त्वचा में सूखापन हो तो पानी बढ़ाएं। तेज चाल से चलना और हल्की एक्सरसाइज लाभ देगी। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8

कुंभ – नाइट ऑफ वांड्स

आज दिन तेज रफ्तार वाला रहेगा। कई काम अचानक सामने आएंगे। गृहिणी ऊर्जा के साथ अधूरे काम पूरे करेगी। पैसों से जुड़े छोटे फैसले जल्दी लेने पड़ सकते हैं, इसलिए सोचकर कदम बढ़ाएं। पुरानी उलझन साफ होने लगेगी।

करियर – काम में गति रहेगी। मैनेजमेंट, मार्केटिंग और काउंसलिंग में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। फ्रीलांसर को बाहरी शहर से ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में नई योजना पर गंभीरता से काम होगा। लव – रिश्तों में आकर्षण और हलचल दोनों रहेंगे। साथी पुरानी बात पर साफ चर्चा चाहेगा, जिससे तनाव कम होगा। अविवाहित लोगों को यात्रा या इवेंट में नया आकर्षण मिल सकता है। हेल्थ – ऊर्जा ज्यादा रहेगी, पर जल्दबाजी थकान दे सकती है। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव है। कंधे या रीढ़ में खिंचाव हो तो स्ट्रेचिंग करें। बाहर का तला खाना न लें। लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9

मीन – टू ऑफ स्वोर्ड्स

आज मन दो विकल्पों के बीच उलझा रह सकता है। फैसला लेना कठिन लगेगा। परिवार में हल्की चुप्पी या दूरी दिख सकती है, पर धीरे-धीरे माहौल सहज होगा। गृहिणी घर की जिम्मेदारियों में अच्छा संतुलन बनाए रखेगी। पैसों में जल्दबाजी से बचें।

करियर – दफ्तर में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। नए अपडेट से हल्की उलझन बढ़ सकती है। मैनेजमेंट में मीटिंग के लिए अतिरिक्त तैयारी करनी पड़ेगी। व्यापार में साझेदारी से जुड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। लव – साथी कुछ और बोले और कुछ और महसूस करे, ऐसी स्थिति बन सकती है। संवाद में रुकावट से तनाव आएगा। अविवाहित लोग दो भावनाओं में अटक सकते हैं। आज धैर्य रखना बेहतर रहेगा। हेल्थ – ओवरथिंकिंग बढ़ सकती है। नमक कम करें, पानी ज्यादा पिएं। मूड स्विंग संभव है। धीमी सांस, हल्का संगीत और शाम की वॉक राहत देगी। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *