27 मार्च का टैरो राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं, कुंभ राशि वालों को नए मौके मिल सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (27 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

27 मार्च, शुक्रवार को मेष राशि वालों के लिए दिन अनुभव और सीख देने वाला रहेगा। मिथुन राशि वाले अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे। कर्क राशि वालों को कई विकल्प के बीच सही फैसला लेना होगा। वृश्चिक राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि वाले धैर्य और संतुलन से हालात अपने पक्ष में कर सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए पुराने मामलों की समीक्षा फायदेमंद रहेगी। कुंभ राशि वालों को नया अवसर मिल सकता है। मीन राशि वालों के लिए रचनात्मक सोच और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – फाइव ऑफ पेंटाकल्स आज भीतर हल्की अस्थिरता और खोज का भाव रहेगा। मन एक जगह टिकना नहीं चाहेगा। घर का माहौल थोड़ा बिखरा हुआ लग सकता है। कुछ अनजान मुलाकातें याद रह जाएंगी। बुजुर्गों की सहज सलाह दिशा देगी। युवा ऊर्जा माहौल को गतिशील बनाएगी। किसी भूली बात पर अचानक हंसी लौटेगी। छोटी यात्रा का विचार मूड बदल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी रहेगी। दिन आपको अनुभव, सीख और खुद को समझने का मौका देगा।

करियर – आज काम में गति और अस्थिरता दोनों साथ चलेंगी। हॉस्पिटैलिटी, रिटेल या सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को अचानक बदलाव झेलना पड़ सकता है। पुरानी फाइल आगे बढ़ेगी। टाइम मैनेजमेंट जरूरी रहेगा। कोई नई ट्रेनिंग या नया तरीका सामने आएगा। फोकस टूटेगा, लेकिन क्रिएटिव सोच मदद करेगी। लव – रिश्तों में हल्कापन और चंचलता रहेगी। साथी के साथ मीठी बातचीत होगी। कोई छोटा मैसेज मन खुश करेगा। अविवाहित लोगों को नया कनेक्शन महसूस हो सकता है। पुरानी बातों का बोझ कम होगा। कपल्स के बीच सहजता बढ़ेगी। कोई प्लान अचानक बदल सकता है, लेकिन भावना बनी रहेगी। आज प्रेम में हल्की खुशी और कोमल जुड़ाव रहेगा। हेल्थ – नींद का पैटर्न थोड़ा बिगड़ सकता है। सुबह हल्की थकान महसूस होगी। दिन में ऊर्जा धीरे-धीरे लौटेगी। खुली हवा में समय बिताना जरूरी है। शरीर पर जरूरत से ज्यादा जोर न डालें। पानी अधिक पिएं। हल्का भोजन लें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

वृषभ – फाइव ऑफ वांड्स आज भीतर हल्की खींचतान और मानसिक उलझन महसूस होगी। सुबह का माहौल थोड़ा भारी लग सकता है। घर सामान्य रहेगा, लेकिन आपका ध्यान किसी एक बात पर अटका रहेगा। मन बार-बार विचार बदलता रहेगा। किसी परिचित की बात हल्की चुभन दे सकती है। आप प्रतिक्रिया नहीं देंगे, लेकिन सोच गहरी होगी। दोपहर बाद कोई छोटी सकारात्मक खबर राहत देगी। दिन आत्म निरीक्षण, संयम और भीतर के बदलाव को समझने का संकेत देगा।

करियर – आज कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा और मतभेद का हल्का माहौल रहेगा। स्पोर्ट्स, सेल्स या प्रोजेक्ट कोआर्डिनेशन से जुड़े लोगों को चुनौती मिलेगी। टीम में विचार अलग-अलग होंगे। कोई टास्क अटक सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। सीनियर की शांत सलाह काम आएगी। फैसला लेने में हिचक रहेगी, फिर भी काम की गुणवत्ता बनी रहेगी। लव – रिश्तों में आज खामोशी ज्यादा रहेगी। साथी आपकी स्थिति समझेगा, लेकिन आप खुलकर नहीं बोलेंगे। कोई पुरानी याद मन को खींचेगी। अविवाहित लोग किसी नए कनेक्शन की ओर आकर्षित होंगे, लेकिन पहल नहीं करेंगे। कपल्स के बीच हल्की दूरी महसूस हो सकती है। आज प्रेम में भावनाएं गहरी हैं, लेकिन अभिव्यक्ति धीमी है। हेल्थ – पाचन थोड़ा अस्थिर रहेगा। पानी अधिक पिएं। हल्का और सादा भोजन लें। मानसिक थकान शरीर पर असर डालेगी। मेडिटेशन और धीमी वॉक लाभ देंगे। दोपहर बाद ऊर्जा में सुधार होगा। लकी कलर – रोज पिंक, लकी नंबर – 6

मिथुन – सेवन ऑफ वांड्स आज भीतर दृढता और शांत आत्मविश्वास का मिश्रण रहेगा। घर का माहौल सामान्य दिखेगा। कोई छोटी चुनौती आपको भीतर से मजबूत बनाएगी। हाउसमेकर किसी काम को अपने तरीके से पूरा करने का फैसला लेंगी। किसी मुद्दे पर आपकी स्थिति अलग हो सकती है। मन खुद के पक्ष को संभालने की ओर झुकेगा। दिन आपको अपने विचारों पर टिके रहने और आत्मविश्वास बढ़ाने का संकेत देगा।

करियर – मार्केटिंग, मीडिया या कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों को अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। टीम में अलग-अलग मत सामने आएंगे। कोई प्रोजेक्ट डिफेंड करना पड़ सकता है। सीनियर आपकी दृढता नोट करेंगे। काम में दबाव रहेगा, लेकिन आप पीछे नहीं हटेंगे। दिन संघर्ष के बीच पहचान बनाने का अवसर देगा। लव – रिश्तों में आज अपनी बात रखने की जरूरत होगी। साथी किसी मुद्दे पर अलग सोच रख सकता है। बातचीत जरूरी रहेगी। अविवाहित लोगों को किसी मजबूत व्यक्तित्व की ओर आकर्षण महसूस होगा। कपल्स के बीच हल्की बहस संभव है, लेकिन इससे स्पष्टता बढ़ेगी। प्रेम में संतुलन और आत्मसम्मान दोनों साथ चलेंगे। हेल्थ – शरीर में हल्की थकान और मसल स्ट्रेन महसूस हो सकता है। कंधों और पीठ में जकड़न बढ़ सकती है। पानी की मात्रा बढ़ाएं। हल्की स्ट्रेचिंग करें। ज्यादा तनाव लेने से सिर भारी लग सकता है। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 4

कर्क – सेवन ऑफ कप्स आज मन कई विकल्पों के बीच घूमता रहेगा। एक साथ कई विचार उभरेंगे। घर का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन आपका ध्यान स्थिर नहीं रहेगा। बच्चे आपकी बदलती सोच को नोटिस करेंगे। हाउसमेकर किसी एक फैसले पर टिकने में समय लेंगी। परिवार में किसी विषय पर अलग-अलग राय आएगी। मन कल्पना और वास्तविकता के बीच झूलता रहेगा। कोई छोटा अवसर आकर्षक लगेगा, लेकिन स्पष्टता जरूरी होगी। दिन आपको भ्रम से निकलकर सही दिशा चुनने का संकेत देगा।

करियर – मीडिया, डिजाइन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को एक साथ कई आइडिया मिलेंगे। किसी प्रोजेक्ट की दिशा तय करना कठिन लग सकता है। टीम अलग-अलग सुझाव देगी। आप फैसला लेने में थोड़ा समय लेंगे। कोई ऑफर आकर्षक लगेगा, लेकिन पूरी जानकारी जरूरी होगी। सीनियर स्पष्टता की उम्मीद करेंगे। लव – रिश्तों में आज कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। साथी की बातों का मतलब अलग-अलग लग सकता है। अविवाहित लोग दो विकल्पों के बीच उलझ सकते हैं। कपल्स को साफ संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। भावनाएं सच्ची हैं, लेकिन दिशा तय करना आवश्यक है। हेल्थ – मानसिक थकान अधिक महसूस होगी। सिर में हल्का दबाव रह सकता है। आंखों में भारीपन या धुंधलापन लग सकता है। पानी अधिक पिएं। स्क्रीन टाइम कम करें। लकी कलर – आइस ब्लू, लकी नंबर – 2

सिंह – थ्री ऑफ वांड्स आज दिन आगे बढ़ने की चाह और भीतर हल्की असहजता दोनों साथ लाएगा। घर में विचारों का छोटा टकराव हो सकता है। बुजुर्ग सख्त रुख दिखा सकते हैं। बच्चे जिद पर अड़ सकते हैं। हाउसमेकर अतिरिक्त काम से थकान महसूस करेंगी। माहौल कभी तनावपूर्ण, कभी हल्का रहेगा। पैसों में अचानक छोटा खर्च सामने आएगा। किसी रिश्तेदार से मतभेद की हल्की स्थिति बन सकती है। दिन आपको धैर्य, संतुलन और सोच-समझकर प्रतिक्रिया देने का संकेत देगा।

करियर – आज कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा और दबाव दोनों बढ़ेंगे। प्रोजेक्ट प्लानिंग, स्ट्रेटेजी या कॉरपोरेट रोल वालों को असहमति झेलनी पड़ सकती है। सीनियर के फैसले से पूरी सहमति नहीं बन पाएगी। आर्ट्स क्षेत्र में आलोचना मिलेगी, जो सुधार का अवसर देगी। मेडिकल क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। लव – रिश्तों में हल्की तकरार की स्थिति बन सकती है। साथी पुरानी बात उठा सकते हैं। शब्दों में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन भावना सच्ची रहेगी। अविवाहित लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो उन्हें उलझन में डाले। कपल्स के बीच दूरी और नजदीकी, दोनों तरह के पल आएंगे। शांत संवाद ही समाधान देगा। हेल्थ – शरीर में मिनरल असंतुलन की वजह से कमजोरी आ सकती है। स्क्रीन टाइम कम रखें। पानी और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखें। हल्का ध्यान और धीमी सांस राहत देंगे। दिन शरीर को शांत रखने की सलाह देता है। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5

कन्या – द लवर्स आज दिन चुनाव, संतुलन और संबंधों की दिशा तय करने का संकेत देगा। घर में शांति बनाए रखने का प्रयास सफल रहेगा। हाउसमेकर नई व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगी। बच्चे नई रुचि दिखाएंगे। परिवार में हल्की दूरी रहेगी, लेकिन सहयोग बना रहेगा। कोई अधूरा काम पूरा करने का दबाव महसूस होगा। पैसों में नया समाधान उभरेगा। माहौल धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।

करियर – शिक्षा, काउंसलिंग या ह्यूमन रिसोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी। टाइमलाइन बदल सकती है। नया सिस्टम या तरीका सीखना पड़ सकता है। आर्ट्स वालों को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। मीडिया या कम्युनिकेशन फील्ड में फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। दिन आपको सही विकल्प चुनने की परीक्षा देगा। लव – रिश्तों में आज नजदीकी बढ़ेगी। पुराने मतभेदों पर शांत बातचीत होगी। साथी का व्यवहार नरम रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी शांत और समझदार व्यक्ति की ओर आकर्षण होगा। भावनाओं में स्पष्टता आएगी। कपल्स एक नए चरण में प्रवेश करेंगे। भरोसा और अपनापन धीरे-धीरे मजबूत होगा। हेल्थ – सांस से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। नींद का पैटर्न सुधरेगा। पुरानी छोटी समस्या में राहत मिलेगी। ध्यान और धीमी वॉक लाभ देंगी। शरीर धीरे-धीरे संतुलन में आएगा। लकी कलर – आइवरी, लकी नंबर – 6

तुला – एट ऑफ पेंटाकल्स आज दिन आत्मध्यान, सुधार और भीतर की आवाज सुनने का संकेत देता है। घर का वातावरण शांत रहेगा, लेकिन आप खुद में थोड़ा केंद्रित रहेंगे। बुजुर्गों की छोटी सलाह उपयोगी दिशा देगी। बच्चे अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। हाउसमेकर किसी काम को और बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी। परिवार में किसी योजना पर फिर से विचार होगा। आर्थिक मामलों में धैर्य जरूरी रहेगा। दिन बताता है कि धीरे और सटीक कदम ही स्थायी परिणाम देते हैं।

करियर – आज कार्यस्थल पर कौशल सुधार और डीटेलिंग पर फोकस रहेगा। अकाउंटिंग, डिजाइन या रिसर्च से जुड़े लोग अपने काम को और निखारेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना पड़ सकता है। मैनेजमेंट में पुराने सुझाव उपयोगी लगेंगे। फ्रीलांसर अपनी वर्क लिस्ट को व्यवस्थित करेंगे। व्यापारियों को पुराने ग्राहक से नई समझ मिलेगी। दिन मेहनत, अभ्यास और परफेक्शन की ओर ले जाएगा। लव – रिश्तों में आज समझ और आत्मचिंतन बढ़ेगा। साथी की किसी आदत पर आप शांत मन से विचार करेंगे। अविवाहित लोगों को पुराने संवाद से भावनाएं फिर महसूस होंगी। कपल्स के बीच छोटे संवाद गहराई लाएंगे। रिश्ते धीरे-धीरे संतुलन की ओर बढ़ेंगे। हेल्थ – माइग्रेन की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज लाभ देगी। जोड़ों में हल्की अकड़न हो सकती है। आराम को प्राथमिकता दें। शरीर को संतुलन की जरूरत है। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

वृश्चिक – ऐस ऑफ स्वोर्ड्स आज दिन स्पष्टता, फैसले और नई सोच की दिशा लेकर आएगा। घर में किसी रुकी चर्चा का हल अचानक सामने आएगा। बच्चे नई गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे। हाउसमेकर को किसी काम का स्मार्ट तरीका सूझेगा। परिवार का माहौल संतुलित, लेकिन सक्रिय रहेगा। किसी पुराने मुद्दे पर सच्चाई सामने आएगी। आर्थिक मामलों में सटीक समझ लाभ देगी।

करियर – प्रशासन, नीति निर्माण या विश्लेषण क्षेत्र से जुड़े लोगों को सटीक समाधान मिलेगा। कोई जटिल प्रोजेक्ट अचानक आसान लगेगा। सीनियर आपकी स्पष्ट सोच से प्रभावित होंगे। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपकी बात असर छोड़ेगी। बिजनेस में दस्तावेज या डील साफ रूप से आपके पक्ष में जा सकती है। दिन आपको पहचान और प्रगति की दिशा देगा। लव – रिश्तों में आज खुलापन और सच्चाई बढ़ेगी। साथी के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत होगी। पुरानी उलझनें साफ शब्दों में सुलझेंगी। अविवाहित लोगों को किसी ईमानदार व्यक्ति से जुड़ाव महसूस होगा। कपल्स के बीच विश्वास मजबूत होगा। संवाद आज रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। हेल्थ – नींद बेहतर होगी। ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। मसालेदार भोजन कम लें। ध्यान और ब्रीदिंग अभ्यास राहत देंगे। शरीर धीरे-धीरे संतुलन में आएगा। लकी कलर – रस्ट रेड, लकी नंबर – 9

धनु – द स्ट्रेन्थ आज दिन भीतर की शांत शक्ति और संतुलित नजरिए का संकेत देगा। घर में किसी दबी बात को बिना शोर के सुलझाने का मौका मिलेगा। बच्चे आपकी मौजूदगी में सुरक्षित महसूस करेंगे। परिवार में हल्का तनाव भी आपकी नरमी से कम होगा। आर्थिक सोच व्यवहारिक रहेगी। कोई छोटा लाभ मन को स्थिर करेगा। दिन आपको बिना दबाव के परिस्थितियों को संभालने की सीख देगा।

करियर – काउंसलिंग, ट्रेनिंग या सर्विस सेक्टर से जुड़े लोग लोगों को संभालने में सफल होंगे। मैनेजमेंट में आप शांत रणनीति से समस्या हल करेंगे। मेडिकल क्षेत्र में संयम जरूरी रहेगा। फ्रीलांसर को पुराने क्लाइंट से भरोसेमंद काम मिलेगा। बिजनेस में छोटी, लेकिन स्थिर डील बन सकती है। लव – रिश्तों में कोमलता और भरोसा बढ़ेगा। साथी का मूड थोड़ा बदल सकता है, लेकिन आपका धैर्य संतुलन लाएगा। किसी गलतफहमी पर शांत बातचीत से समाधान मिलेगा। अविवाहित लोगों को किसी सरल और स्थिर व्यक्ति से आकर्षण होगा। पुराने भाव धीरे-धीरे हल्के होंगे। कपल्स के बीच समझ और गहराई बढ़ेगी। हेल्थ – हल्की स्ट्रेचिंग लाभ देगी। गले में खराश या भारीपन हो सकता है, गुनगुना पानी लें। ब्लड शुगर में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए मीठा नियंत्रित रखें। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7

मकर – जजमेंट आज दिन आत्मजागृति और पुराने फैसलों की समीक्षा का संकेत देगा। घर में किसी विषय पर खुली चर्चा होगी। बच्चे नई गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे। हाउसमेकर पुराने काम को नए तरीके से सुधारेंगी। परिवार का माहौल विचारशील, लेकिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक मामलों में तुलना और सही मूल्यांकन लाभ देगा। कोई अधूरी बात साफ होगी।

करियर – आज कार्यक्षेत्र में रिव्यू और सुधार का समय रहेगा। प्रशासन, ऑडिट या कंसल्टिंग से जुड़े लोग पुराने डेटा का विश्लेषण करेंगे। टीम से नए सुझाव मिलेंगे। बिजनेस में साझेदारी को दोबारा परखना जरूरी होगा। नौकरी बदलने का विचार स्पष्ट हो सकता है। इंटरव्यू में पुराने अनुभव आपकी ताकत बनेंगे। लव – रिश्तों में आज स्पष्टता और ईमानदारी बढ़ेगी। साथी के साथ पुरानी गलतफहमी दूर होगी। संवाद खुला और सच्चा रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी पुराने परिचित से संकेत मिल सकता है। कपल्स अपने रिश्ते को नई दिशा देने पर विचार करेंगे। भावनाओं में परिपक्वता आएगी। हेल्थ – भारी भोजन से बचें। त्वचा में हल्की ड्राइनेस हो सकती है। नींद बेहतर होगी। हल्का वर्कआउट और ध्यान लाभ देंगे। शरीर धीरे-धीरे संतुलन में आएगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

कुंभ – ऐस ऑफ पेंटाकल्स आज घर में हल्का उत्साह और स्थिरता का मिश्रण रहेगा। किसी पुराने विचार को नया रूप मिलेगा। हाउसमेकर को घरेलू काम में लाभकारी बदलाव दिखेगा। परिवार में छोटी चर्चा समाधान तक पहुंचेगी। किसी रिश्तेदार से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। दिन नए अवसर की शुरुआत का संकेत देता है, जहां धैर्य और व्यवहारिक सोच लाभ देगी।

करियर – कार्यस्थल पर नया अवसर उभर सकता है। बैंकिंग, फाइनेंस या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभकारी संकेत मिलेंगे। कोई छोटा प्रोजेक्ट आपकी जिम्मेदारी बन सकता है। सीनियर आपके काम पर भरोसा दिखाएंगे। टीम में नेतृत्व का मौका मिलेगा। बिजनेस में छोटा निवेश आगे बड़ा लाभ दे सकता है। लव – रिश्तों में आज नई शुरुआत का भाव रहेगा। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटी बातचीत भी गहराई लाएगी। अविवाहित लोगों को नया कनेक्शन मिल सकता है। कपल्स के बीच दूरी कम होगी। विश्वास धीरे-धीरे मजबूत होगा। हेल्थ – हल्की थकान महसूस हो सकती है। नसों में तनाव रहेगा। पीठ या कमर में खिंचाव संभव है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज लाभ देगी। स्ट्रेचिंग करें। शरीर को आराम देना जरूरी रहेगा। लकी कलर – कोरल, लकी नंबर – 9

मीन – पेज ऑफ कप्स आज दिन भावनात्मक कोमलता और रचनात्मक संकेतों से भरा रहेगा। घर में बच्चों की छोटी हरकतें मुस्कान लाएंगी। बुजुर्ग किसी याद से भावुक हो सकते हैं। वातावरण थोड़ी देर नम, फिर सहज हो जाएगा। कोई अचानक समाचार मन में हलचल पैदा करेगा। मन कल्पनाशील रहेगा। नई सोच जन्म लेगी। दिन आपको भावनाओं को समझने और रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देगा।

करियर – आज कार्यक्षेत्र में क्रिएटिव सोच प्रमुख रहेगी। कंटेंट, राइटिंग या डिजाइन से जुड़े लोग नया आइडिया लाएंगे। टीम में आपका सुझाव सराहा जाएगा। किसी छोटे प्रोजेक्ट से पहचान मिलेगी। फ्रीलांसर को अनोखा काम मिलेगा। बिजनेस में क्लाइंट से सकारात्मक प्रतिक्रिया आएगी। लव – रिश्तों में कोमलता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। साथी का छोटा इशारा दिल को छू जाएगा। अविवाहित लोगों को रोमांटिक मैसेज से उम्मीद मिलेगी। पुराने रिश्तों की गलतफहमी कम होगी। कपल्स के बीच स्नेह बढ़ेगा। भावनाएं खुलकर बहेंगी। हेल्थ – नींद का पैटर्न थोड़ा बिगड़ सकता है। त्वचा में एलर्जी या हल्के रैशेज हो सकते हैं। हार्मोनल असंतुलन महसूस हो सकता है। पानी अधिक पिएं। हल्की वॉक करें। सादा भोजन रखें। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 3

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *