- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (15 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
15 मार्च, रविवार को मेष राशि वाले लोग आर्थिक तौर से मजबूती होंगे। अपने फैसलों से भी फायदा मिल सकता है। वृष राशि वालों को पुरानी कोशिशों का फायदा मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों के लिए मेलजोल, टीमवर्क और खुशी भरा दिन रहेगा। तुला राशि वालों को स्थिरता, धन और पारिवारिक सहयोग मिल सकता है। मकर राशि वालों के सामने साझेदारी और काम के मौके आएंगे। कुंभ राशि वालों को जल्दबाजी के बजाय शांत रहकर फैसला लेना ज्यादा फायदा देगा।
मेष – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज आप अपने फैसलों से परिवार को प्रभावित करेंगे। हाउसमेकर घर की व्यवस्था और संसाधनों को समझदारी से संभालेंगी। आर्थिक मामलों में सुरक्षा, स्थिरता और सम्मान बढ़ेगा। आप खुद को जीवन की परिस्थितियों पर पहले से ज्यादा नियंत्रण में महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना, निवेश या समझौते पर चर्चा हो सकती है। जो कुछ आपके पास है, उसे पूरे मन से संभालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी व्यवहारिक सोच और संतुलित नजरिया कई काम आसान कर सकता है।
करियर – आफिस में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। बॉस या वरिष्ठ आपके फैसलों पर भरोसा दिखाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। आत्मविश्वास और व्यवहारिक सोच के साथ आगे बढे़ं। टीम का मनोबल बढाना और सबको साथ लेकर चलना आज आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। लव – पार्टनर आपके समर्पण और जिम्मेदारी को महसूस करेंगे। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो समझदार, संतुलित और व्यवहारिक हो। रोमांस से ज्यादा भावनात्मक सुरक्षा का भाव प्रमुख रहेगा। आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम आज गहराई, भरोसे और स्थिरता के रूप में दिखेगा। हेल्थ – खानपान में नियमितता रखें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन, हल्का संगीत या कुछ शांत समय मददगार रहेगा। अधिक काम के कारण तनाव बढ सकता है, इसलिए बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेते रहें। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8
वृष – सिक्स ऑफ वांड्स आज का दिन सम्मान, उपलब्धि और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी पुराने प्रयास का परिणाम अब सफलता के रूप में सामने आ सकता है। परिवार में गर्व और खुशी का माहौल बनेगा। किसी समारोह, आयोजन या सामाजिक मौके पर आपकी सराहना हो सकती है। लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके पक्ष में रहेगा। बस विनम्रता बनाए रखें और सफलता के बाद भी आगे की तैयारी जारी रखें।
करियर – करियर के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। बॉस आपके प्रोजेक्ट या काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। प्रमोशन, बोनस या सराहना के संकेत बन सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। सहकर्मी भी आपकी कार्यशैली से प्रेरित हो सकते हैं। आज की पहचान आगे आपके लिए बड़ा मौका बना सकती है। लव – पार्टनर आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। रिश्ते में नई ऊर्जा और बेहतर समझ बढेगी। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके आत्मविश्वास से प्रभावित हो। दिल की बात साफ शब्दों में कहना फायदेमंद रहेगा। सम्मान, सच्चाई और भरोसा रिश्ते को और मजबूत करेंगे। हेल्थ – नियमित वॉक और हल्का योग लाभदायक रहेगा। मन खुश रहेगा, इसलिए शरीर भी हल्का और स्वस्थ महसूस करेगा। कोई पुरानी कमजोरी धीरे-धीरे दूर हो सकती है। आप खुद को पहले से ज्यादा सक्षम पाएंगे। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3
मिथुन – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन खुशी, मेलजोल और अच्छे माहौल से भरा रहेगा। परिवार में किसी छोटे समारोह, मिलन या खुशी के मौके की संभावना है। हाउसमेकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर सबका मन खुश करेंगी। दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात के संकेत हैं। घर में हंसी, संगीत और अपनापन बना रहेगा। किसी पुराने मतभेद का अंत भी हो सकता है। बच्चों का उत्साह और बुजुर्गों का संतोष घर के माहौल को और सुखद बना देगा।
करियर – आफिस का माहौल हल्का और प्रेरणादायक रहेगा। बॉस आपके सुझावों की सराहना करेंगे। फ्रीलांसर को नए क्लाइंट मिलने की संभावना है। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी साझेदारी से लाभ मिल सकता है। सफलता के साथ संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आज टीमवर्क और खुश मन से किया गया काम बेहतर परिणाम देगा। लव – प्रेम में मधुरता, अपनापन और खुशी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय सुखद और आनंदमय रहेगा। छोटी मुलाकातें या हल्की बातचीत भी रिश्ते को मजबूत करेंगी। सिंगल लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। आज प्रेम दबाव से नहीं, बल्कि सहज खुशी और अपनत्व से आगे बढेगा। हेल्थ – शरीर में नई ऊर्जा महसूस होगी। डांस, योग या म्यूजिक थैरेपी जैसे तरीके मन और शरीर दोनों को ताजगी देंगे। भोजन हल्का और संतुलित रखें। सिरदर्द या थकान जैसी छोटी परेशानियां आराम से ठीक हो जाएंगी। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6
कर्क – सेवन ऑफ कप्स आज मन में कई विचार एक साथ चल सकते हैं। दिन कल्पनाओं, विकल्पों और उलझनों से भरा रह सकता है। किसी पुराने फैसले पर दोबारा सोचने की जरूरत महसूस होगी। हाउसमेकर घर की सजावट या कोई नया होम प्रोजेक्ट शुरू करने का मन बना सकती हैं। व्यस्तता के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। भावनाओं को काबू में रखें और जो भी फैसला लें, साफ सोच के साथ लें। आज जल्दबाजी से ज्यादा स्पष्टता जरूरी है।
करियर – आफिस में नए प्रोजेक्ट, रोल बदलने या जिम्मेदारी बदलने की चर्चा हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को निवेश में बहुत सावधानी रखनी चाहिए। कला, डिजाइन, लेखन या क्रिएटिव फील्ड वालों को नई प्रेरणा मिलेगी। सही दिशा चुनने के लिए फोकस और आत्मविश्वास जरूरी रहेगा। आज सपनों को हकीकत में बदलने की ठोस योजना बनाने का समय है। लव – किसी पुराने संबंध की याद मन में आ सकती है। पार्टनर के साथ भविष्य, सपनों या रिश्ते की दिशा को लेकर बातचीत हो सकती है। कुछ लोग नए रिश्ते की ओर आकर्षित होंगे। लेकिन कल्पना में बहने के बजाय सच्चाई को समझना जरूरी है। दिल और दिमाग का संतुलन ही सही फैसला देगा। हेल्थ – ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है। मेडिटेशन और हल्की योग एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। भोजन सादा और संतुलित रखें। ओवरथिंकिंग से दूर रहने की कोशिश करें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
सिंह – द फूल आज का दिन नए आरंभ, हल्के मन और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के माहौल में हंसी और सकारात्मकता बनी रहेगी। हाउसमेकर कुछ नया प्रयोग कर सकती हैं। यात्रा, बाहर जाने या किसी नए अनुभव का अवसर बन सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। छोटी गलतियां भी आज सीख देने का काम करेंगी। खुद पर भरोसा रखें और नई दिशा में पहला कदम उठाने से न डरें।
करियर – आफिस में नई जिम्मेदारी या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। बॉस आपकी क्रिएटिव सोच से प्रभावित होंगे। बिजनेस से जुड़े लोग नए वेंचर या पार्टनरशिप पर विचार कर सकते हैं। गलतियों से डरने के बजाय उनसे सीखना जरूरी होगा। जो लोग करियर बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। नई दिशा में पहला कदम आज उठ सकता है। लव – पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और हल्कापन रिश्ते को मजबूत करेगा। पुरानी नाराजगी खत्म हो सकती है। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। भावनाओं में जल्दबाजी न करें। रिश्ते को समय दें। सच्चाई और भरोसा ही संबंध की असली नींव बनेगा। हेल्थ – नई डाइट या एक्सरसाइज प्लान शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पानी की मात्रा और पूरी नींद पर ध्यान दें। मन खुश रहेगा तो शरीर भी हल्का महसूस करेगा। बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2
कन्या – सेवन ऑफ वांड्स आज का दिन चुनौतियों, साहस और अपने पक्ष पर टिके रहने का है। कुछ लोग आपकी राय से सहमत न हों, ऐसा संभव है। हाउसमेकर को घरेलू कामों में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। किसी पुराने मित्र से प्रेरणा मिल सकती है। हर स्थिति में संयम बनाए रखें। यह दिन आपको दिखाएगा कि आत्मविश्वास से बहुत कुछ संभव है। पीछे हटने के बजाय मजबूती से आगे बढना आपके लिए बेहतर रहेगा।
करियर – आफिस में काम का बोझ बढ सकता है। बॉस आपकी क्षमता को परख सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। फ्रीलांसर को अपनी स्किल पर भरोसा रखना होगा। साहस और समर्पण के साथ काम करेंगे तो परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। छोटा कदम भी आगे बड़ी सफलता की नींव रखेगा। लव – प्रेम में थोड़ा संघर्ष महसूस हो सकता है। पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद बन सकता है, लेकिन संवाद से स्थिति सुधर जाएगी। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते को लेकर उलझन में पड़ सकते हैं। भावनाओं को संतुलित रखना जरूरी रहेगा। सच्ची नीयत और धैर्य से संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ – लंबे समय तक बैठने से शरीर में खिंचाव महसूस हो सकता है। हल्की स्ट्रेचिंग लाभदायक रहेगी। मेडिटेशन मन को शांत रखेगा। भोजन समय पर लें और पूरी नींद लें। दिन के अंत तक राहत महसूस होगी। लकी कलर – टील ग्रीन, लकी नंबर – 5
तुला – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन स्थिरता, समृद्धि और पारिवारिक सुख का है। घर में हंसी और अपनापन बना रहेगा। किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। हाउसमेकर को परिवार से प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। घर में धन, उपहार या कोई अच्छा अवसर आने के संकेत हैं। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। रिश्तों में एकता और सामंजस्य मजबूत रहेगा।
करियर – आफिस में आपका अनुभव आपको सम्मान दिलाएगा। बॉस आपकी मेहनत और समर्पण को पहचानेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को पारिवारिक सहयोग से बड़ा फायदा मिल सकता है। फ्रीलांसर को भरोसेमंद क्लाइंट मिलने की संभावना है। कोई पुराना निवेश भी लाभ दे सकता है। आपकी व्यवहारिक सोच से कामकाज में लगातार वृद्धि होगी। लव – प्रेम में स्थिरता और सुकून का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ भरोसा और गहरा होगा। सिंगल लोगों को किसी गंभीर रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। साथ बिताया समय मानसिक शांति देगा। भविष्य की योजनाओं पर साथ में बात करना रिश्ते को मजबूत करेगा। दिलों के बीच भरोसा और सुरक्षा का भाव रहेगा। हेल्थ – हल्की एक्सरसाइज और संतुलित आहार पर ध्यान दें। घुटनों या जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। हल्की मालिश से राहत मिलेगी। मानसिक शांति के लिए योग या मेडिटेशन लाभदायक रहेगा। लकी कलर – चॉकलेट ब्राउन, लकी नंबर – 4
वृश्चिक – द हरमिट आज आप अपने विचारों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार से थोड़ी दूरी लेकर शांति और एकांत की तलाश कर सकते हैं। हाउसमेकर घर के कामों में नई सोच और नया तरीका अपनाएंगी। कोई पुरानी याद मन में भावनाएं जगा सकती है। बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करना जरूरी रहेगा। आर्थिक मामलों में संयम रखें। आज भीतर की समझ ही आपको सही दिशा देगी।
करियर – काम में ध्यान भटक सकता है। आफिस में नई योजनाएं सोचने और रणनीति बनाने के लिए समय अच्छा है। बॉस के सुझावों को ध्यान से सुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ फैसले अकेले लेने पड़ सकते हैं। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। अनुभव, अवलोकन और शांत दिमाग आज आपकी ताकत रहेंगे। लव – प्रेम में शांति और आत्ममंथन का असर रहेगा। पार्टनर से बातचीत थोड़ी कम हो सकती है। आप रिश्ते की सच्चाई और गहराई को समझने की कोशिश करेंगे। कम्युनिकेशन में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा। अपने दिल की सुनें, लेकिन बिना भ्रम के। सच्चाई स्वीकारने से ही संतुलन आएगा। हेल्थ – योग और मेडिटेशन से लाभ मिलेगा। नींद की कमी या अधिक स्क्रीन टाइम परेशानी दे सकता है। कमर या गर्दन दर्द से सावधान रहें। भोजन हल्का और समय पर लें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 7
धनु – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन भावनात्मक संतुलन की परीक्षा ले सकता है। कोई पुरानी बात मन को दुखी कर सकती है। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। हाउसमेकर को घर के वातावरण में संयम बनाए रखना होगा। दोस्तों से बातचीत करने से मन हल्का होगा। बच्चों की किसी गलती पर बहुत ज्यादा नाराज न हों। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा।
करियर – कार्यस्थल पर आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। बॉस के साथ गलतफहमी तनाव बढा सकती है। धैर्य रखें, हालात जल्द ही सुधर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग निवेश का फैसला अभी टालें। टीम में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें और गलतियों से सीखें। यही आगे आपके काम आएगा। लव – प्रेम में थोड़ी दूरी या मनमुटाव महसूस हो सकता है। पार्टनर के साथ पुरानी बातों को बढाने से बचें। सिंगल लोग किसी पुराने संबंध या अधूरी भावना की याद में उलझ सकते हैं। भरोसा, समझ और धैर्य से स्थिति बेहतर हो सकती है। दिल को दुख से नहीं, प्रेम से भरने की कोशिश करें। हेल्थ – मेडिटेशन और गहरी सांस लेने से राहत मिल सकती है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी चिंता हो सकती है। खुद को भावनात्मक रूप से शांत रखने की कोशिश करें। पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी लें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 3
मकर – द वर्ल्ड आज परिवार में अपनापन और मेलजोल का अच्छा माहौल बना रहेगा। बुजुर्गों का सहयोग पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करेगा। बच्चों की मुस्कान और उत्साह घर को हल्का और आनंदपूर्ण बनाएंगे। हाउसमेकर को अपने विचारों और फैसलों के लिए परिवार का समर्थन मिलेगा। व्यापार में साझेदारी के जरिए नए मौके सामने आ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी सहयोग मिलने के संकेत हैं। मित्रों से मुलाकात खुशी और उत्साह बढ़ाएगी।
करियर – आफिस में ध्यान केंद्रित रखना थोड़ा कठिन हो सकता है। सहकर्मियों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। बॉस की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। बिजनेस में साझेदारी करने से पहले स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा। आज अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर रहेगा। भावनाओं के बजाय विवेक से लिया गया फैसला सही रहेगा। लव – पार्टनर की बातों पर शक करने से बचें। भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन भ्रम भी बना रह सकता है। सिंगल लोग किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, पर जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। पुराने रिश्तों की यादें भी मन में आ सकती हैं। अपनी बात खुलकर कहें। प्रेम में सच्चाई ही शांति और संतुलन लाती है। हेल्थ – पेट या हार्मोन से जुड़ी परेशानी उभर सकती है। संतुलित और हल्का भोजन लें। रात को देर तक जागने से बचें। मन और शरीर दोनों को पर्याप्त आराम देना जरूरी रहेगा। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9
कुंभ – द हाई प्रीस्टेस आज मन भीतर से बहुत कुछ समझेगा, लेकिन उसे शब्दों में कहना कठिन लग सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में चुप रहना कई बार ज्यादा सही रहेगा। हाउसमेकर को घर की छोटी-छोटी बातों को गहराई से समझने की जरूरत होगी। किसी बुजुर्ग की सलाह सही दिशा दिखा सकती है। बच्चों से जुड़े मामलों में धैर्य और संयम रखें। यह दिन आत्मचिंतन का है। अपने अंतर्मन की आवाज सुनें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
करियर – आज कार्यस्थल पर कुछ गोपनीय बातें सामने आ सकती हैं। आफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। कोई सहकर्मी आपकी योजनाओं को जानने की कोशिश कर सकता है। बॉस के सामने संतुलित और शांत व्यवहार रखें। ध्यान और एकाग्रता से काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आज ज्यादा बोलने से बेहतर है सही समय पर सही बात कहना। लव – आज अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी होगी। कम शब्दों में भी गहरी समझ पैदा हो सकती है। सिंगल लोग किसी व्यक्ति से गहरा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, हालांकि मन में कुछ सवाल भी रह सकते हैं। पुराने रिश्ते का कोई सच सामने आ सकता है। भावनाएं मजबूत हैं, लेकिन उलझन भी बनी रह सकती है। हेल्थ – हार्मोनल बदलाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। मन का बोझ हल्का करने की कोशिश करें। आंखों और सिर से जुड़ी परेशानी संभव है। पर्याप्त पानी पीते रहें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
मीन – द हैंग्ड मैन आज सोच का नजरिया बदलने का समय है। जो हालात रुके हुए लग रहे थे, वे धीरे-धीरे साफ होने लगेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति की सलाह आपकी दिशा बदल सकती है। हाउसमेकर को आज अपने लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। रिश्तों में त्याग और समझ की भावना शांति लाएगी। कुछ पुरानी बातें मन को प्रभावित कर सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। सही समय धीरे-धीरे सामने आएगा। जीवन को देखने का नया नजरिया विकसित होगा।
करियर – कार्यस्थल पर कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आफिस में काम अपेक्षाकृत धीमी गति से आगे बढेगा। बॉस का कोई फैसला आपको उलझन में डाल सकता है। नए प्रोजेक्ट पर सोच-समझकर कदम बढाएं। हार मानने की जरूरत नहीं है। थोड़ा विराम लेने के बाद प्रगति निश्चित है। लव – प्रेम में त्याग और समझ की परीक्षा हो सकती है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझना होगा। रिश्ते में ठहराव महसूस हो सकता है, लेकिन यही ठहराव आगे मजबूती देगा। पुराने गिले-शिकवे छोड़ देना बेहतर रहेगा। सच्चा प्रेम कई बार मौन में भी महसूस होता है। हेल्थ – सिरदर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन सहायक रहेगा। पेट से जुड़ी समस्या उभर सकती है, इसलिए हल्का भोजन करें। किसी विषय को लेकर बहुत ज्यादा चिंता न करें। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7
.
